फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: A Father took dead body of the newborn in the bike, complained to the collector

MP News: एंबुलेंस नहीं मिली तो नवजात के शव को बाइक की डिग्गी में ले गया पिता, कलेक्टर से की शिकायत

Thu, 20 Oct 2022 05:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 20 Oct 2022 05:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक पिता को अपने नवजात के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो उसने वह कदम उठाया कि सब देखते रह गए। उसने अपने नवजात के शव को बाइक की डिग्गी में रखा और शिकायत करने कलेक्टर के पास पहुंच गया। 
 

विज्ञापन
MP News: A Father took dead body of the newborn in the bike, complained to the collector
सिंगरौली में एक पिता नवजात का शव डिग्गी में रखकर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंच गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मामा कहलाने वाले शिवराज सिंह चौहान की सरकार का सिस्टम सामने आ गया। नवजात शिशु की मौत के बाद उसे घर ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। मजबूर पिता ने बच्चे के शव को बाइक की डिग्गी में रखा और कलेक्टर से मदद मांगने पहुंच गया। कलेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। मामला सिंगरौली जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का है। 17 अक्टूबर को दिनेश भारती की पत्नी मीना की डिलीवरी सिंगरौली के जिला अस्पताल में हुई। बच्चा जन्म से पहले ही मर चुका था। शव को ले जाने के लिए परिजनों को एंबुलेंस चाहिए थी। वह नवजात को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करना चाहते थे। दिनेश का आरोप है कि अस्पताल से उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर दिनेश ने अपने शिशु का शव लिया और उसे अपनी बाइक की डिग्गी में डालकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने शिकायत सुनने के बाद एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिलने की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed