फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 75's Diggy showed enthusiasm, danced on Ishq Hai Piya, Home Minister said enthusiasm and sharp moves

MP News: 75 के दिग्गी का दिखा जोश, इश्क है पिया... गाने पर नाचे, गृहमंत्री बोले उमंग और धारदार चाल बनी रहे

Tue, 22 Nov 2022 02:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 22 Nov 2022 02:02 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह ने अपने सक्रियता और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। 2017 में दिग्विजय सिंह ने 3 हजार किमी नर्मदा की परिक्रमा की थी। उस समय दिग्विजय सिंह की उम्र 70 साल थी।

विज्ञापन
MP News: 75's Diggy showed enthusiasm, danced on Ishq Hai Piya, Home Minister said enthusiasm and sharp moves
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कसा तंज - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा एक दिन बाद मध्य प्रदेश में दाखिल होने वाली है। यात्रा के दो दिन के विश्राम के दौरान फुर्सत के पलो का पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का अपने साथियों के साथ डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 75 साल के दिग्विजय सिंह इश्क है पिया..गाने पर नाचे दिख रहे है। इसको लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके वीडियो पर तंज कसा है। गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह के डांस पर कहा कि उनका उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा। आपकी धार दार चाल ऐसी ही बनी रहे।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने अपने डांस के वीडियो को ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा कि जब आप कई दिनों एक साथ चल रहे हों तो क्या हमें मस्ती नहीं करनी चाहिए? हां हमें करना चाहिए और हम करते भी हैं। उन्होंने  #Bharat Jodo Yatra से जोड़ने की अपील भी की। उन्होंने यात्रा में मनोरंजन की व्यवस्था करने के लिए हर्षवर्धन सपकाल का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


 

 
दिग्विजय सिंह का इससे पहले यात्रा के विश्राम के दिनों में क्रिकेट खेलते वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सियासी पिच के शानदार खिलाड़ी दिग्विजय सिंह क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजों को बॉलिंग में उलझाते दिखे थे।बता दें दिग्विजय सिंह ने अपने सक्रियता और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। 2017 में दिग्विजय सिंह ने 3 हजार किमी नर्मदा की परिक्रमा की थी। उस समय दिग्विजय सिंह की उम्र 70 साल थी। अब दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल है। वह यात्रा का पूरा मैनेजमेंट देख रहे है।
 
भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई है। यह 3570 किमी लंबी यात्रा है। यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेंगी। यह यात्रा श्रीनगर में खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed