फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 4 accused who escaped by breaking blockade arrested, 3 vehicles seized

MP News: नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 वाहन जब्त, पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे थे

Fri, 24 Feb 2023 09:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 09:31 PM IST
सार

महू-नीमच फोरलेन पर में चार दिन पहले पुलिस वाहन को टक्कर मारकर फरार हुए तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन पिकअप वाहन भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
MP News: 4 accused who escaped by breaking blockade arrested, 3 vehicles seized
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

महू-नीमच फोरलेन पर में चार दिन पहले पुलिस वाहन को टक्कर मारकर फरार हुए तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन पिकअप वाहन भी जब्त किए हैं, जिनके माध्यम से यह पशुओं को क्रूरता के लिए ले जा रहे थे। पुलिस की मानें तो सात आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने शुक्रवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता आयोजित कर किया। पुलिस ने इस मामले में आगर मालवा निवासी राजू खान, आजाद शाह, उज्जैन जिले के घोंसला निवासी चेन सिंह को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजू खान पर पशु क्रूरता, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं। इसके अन्य साथियों के खिलाफ भी पूर्व में केस दर्ज हैं। सभी आरोपी वाहनों में पशुओं को आगर मालवा तरफ से लेकर धार जिले के कानवन ले जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की रात के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं, जिसमें आरोपी पेट्रोल पंप के पास अपने वाहनों को छुपाते दिख रहे हैं और टोल बैरियर तोड़कर जाते भी नजर आ रहे हैं। पुलिस की माने तो घटना की रात 5 से 6 वाहनों में 11 से अधिक आरोपी थे। इन आरोपियों में से एक के वाहन ने पुलिस की घेराबंदी के दौरान थाना प्रभारी की गाड़ी को टक्कर मारी और फिर बैरियर तोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल घटना की रात थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर कुछ पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में नजर आ रहे है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की थी, जिसे देख आरोपियों ने वाहन पलटा कर दौड़ा दिए थे। इस पर पुलिस ने नामली थाना पुलिस को घेराबंदी की सूचना दी थी। दोनों और पुलिस को देख आरोपियों ने पेट्रोल पंप के पास वाहन खड़े कर दिए थे। बाद में जब पुलिस ने सर्चिंग शुरू की तो पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मारकर यह निकल गए। आगे भी पुलिस ने घेराबंदी की तो टोल नाके के बेरियर तोड़कर गांव के रास्ते पर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed