{"_id":"65c0eeeda2e373fc6e04cc74","slug":"mp-news-17-year-old-teenager-got-an-attack-while-running-died-as-soon-as-he-fell-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दौड़ लगा रहे 17 साल के किशोर को आया अटैक, गिरते ही मौत; अधूरा ही रह गया आर्मी में जाने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दौड़ लगा रहे 17 साल के किशोर को आया अटैक, गिरते ही मौत; अधूरा ही रह गया आर्मी में जाने का सपना
Mon, 05 Feb 2024 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:51 PM IST
सार
रतलाम में दिल का दौरा पड़ने से किशोर की मौत हो गई। आशुतोष पिता राधेश्याम कुमावत (17) निवासी बालाजी नगर सुबह ग्राउंड पर रनिंग करने आया था कि अचानक रनिंग करने के दौरान उसके सीने में दर्द उठा और वह वहीं पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रतलाम में दौड़ लगाने गए युवक को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रतलाम के साइंस कॉलेज खेल ग्राउंड में दौड़ लगाते हुए 17 साल के किशोर की सोमवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रनिंग करते हुए किशोर अचानक गिर गया था। जिसे दोस्त हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आग्रह पर पीएम नहीं हो पाया। डॉक्टर इसे साइलेंट अटैक मानकर चल रहे हैं।
जानकारी अनुसार आशुतोष पिता राधेश्याम कुमावत (17) निवासी बालाजी नगर सुबह ग्राउंड पर रनिंग करने आया था कि अचानक रनिंग करने के दौरान उसके सीने में दर्द उठा और वह वहीं पर गिर पड़ा। साथ में रनिंग कर रहे उसके दोस्तों ने उसको तुरंत उठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसका परीक्षण करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन नीलू का कहना है कि वो ग्राउंड पर इसलिए जा रहा था कि उसको आर्मी की तैयारी करनी थी। उसका शुरू से यही सपना था कि मुझे आर्मी ज्वाइन करना है। उसको देश के लिए कुछ करना था। ये शुरू से उसका लक्ष्य रहा है। वो पहले तो कॉलोनी में ही रनिंग करता था लेकिन पिछले 10-15 दिनों से वह कॉलेज ग्राउंड में रनिंग करने जा रहा था। आज उसके साथ उसका एक ही फ्रेंड था वैसे इनका ग्रुप है जो साथ में रनिंग करते है। आज जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसका दोस्त और वहां मौजूद लोग उसको अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उसका एक ही सपना था कि उसको आर्मी में जाना है, लेकिन अब उसके साथ उसका सपना भी चला गया।
लगातार बढ़ रहे युवाओं में साइलेंट अटैक के मामले
सिविल सर्जन डॉक्टर एमएस सागर ने बताया कि हाल ही में अटैक के मामले युवाओं में बढ़े हैं और इसके शुरुआती कोई सिम्टम्स नहीं आते हैं। अचानक ही दर्द उठाता है और मरीज की मौत हो जाती है। ऐसे मामले पूरे देश में बढ़ रहे हैं। इस मामले में ज्यादा कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
बीते पांच दिनों में दूसरी घटना
रतलाम जिले में पिछले पांच दिनों के अंदर अचानक हार्ट अटैक आने से दूसरी मौत हो गई। पहला मामला ताल तहसील के अंतर्गत घटित हुआ था, वहीं आज दूसरा मामला उस वक्त देखने को मिला जब स्थानीय कॉलेज ग्राउंड में सुबह रनिंग करने आए युवक की अचानक सीने में दर्द होने के बाद नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।