फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 10 MLAs vacated their houses, 35 did not contest elections, till now 74 new MLAs got registered.

MP News: 10 विधायकों ने खाली किए आवास, 35 ने नहीं लड़ा चुनाव, अब तक 74 नए विधायकों ने कराया पंजीयन

Wed, 06 Dec 2023 08:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Dec 2023 08:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के  74 विधायक विधानसभा पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। वहीं, अब तक 10 विधायकों ने अपने आवास खाली कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
MP News: 10 MLAs vacated their houses, 35 did not contest elections, till now 74 new MLAs got registered.
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू हो गया है। अब तक 74 विधायक विधानसभा पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। यहां पर विधायकों के लिए निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा करने, बैंक खाता खुलवाने, पहचान पत्र बनाने, फोटो लेने, उनको सुविधा वाली निर्देशिका और आवास समेत अन्य सुविधाओं के प्रोफॉर्मा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भोपाल में नए निर्वाचित विधायकों के लिए शासकीय रेस्ट हाउस आरक्षित किए गए हैं। अब तक 10 विधायकों ने अपने आवास खाली कर दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें, इस बार 35 विधायकों ने चुनाव नहीं लड़ा है। अब हारे विधायकों को भी एक दो दिन में आवास खाली करने के लिए पत्र भेजा जाएगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि स्वागत कक्ष पर 16वीं विधानसभा के सदस्यों के निर्वाचन प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। यहां पर नए निर्वाचित सदस्यों की जानकारी, डिजिटल सिग्नेचर, रेलवे के कूपन, आवास के लिए आवेदन भरवाने की प्रक्रिया की जा रही है। अभी 40 आवास खाली है। इसके अलावा 100 विधायकों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। अब हम हारे विधायकों को भी एक दो दिन में आवास खाली करने के लिए पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन


इन पूर्व सदस्यों ने खाली किए आवास
15वीं विधानसभा के 10 पूर्व सदस्यों ने आवास खाली कर दिए हैं। इनमें लीना जैन, लक्ष्मण सिंह, राज्यवर्धन सिंह, टामलाल सहारे, पहाड़ सिंह, कुंवर सिंह कोठार, पंजूलाल प्रजापति, श्यामलाल द्विवेदी, पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय, शिवदयाल बारगी शामिल हैं। विधानसभा सचिवालय ने चुनाव नहीं लड़ने वाले 35 पूर्व विधायकों को आवास खाली करने के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed