{"_id":"5757f46d4f1c1b8f149c5253","slug":"mp-municipal-official-shot-in-betul","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीः बैतुल में पानी के लिए नगरपालिका के अधिकारी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीः बैतुल में पानी के लिए नगरपालिका के अधिकारी को मारी गोली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Jun 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
बूंद बूंद पानी के लिए तरसते मध्यप्रदेश के बैतुल में जहां इससे निपटने के लिए धारा 144 लगा दी गई है वहीं लोगों का धैर्य भी जवाब देने लगा है। बुधवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पानी न मिलने से गुस्साए एक व्यक्ति ने नगरपालिका के अधिकारी को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश के बैतुल में पानी को लेकर जबरदस्त हाहाकार मचा हुआ है। नगर के अधिकतर हैंडपंप सूख चुके हैं तो नगरपालिका की टंकियों से भी पानी आना बंद हो गया है। आलम ये है कि कई कई दिन बाद नगरपालिका द्वारा लोगों के घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए शहर में निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। इसको सख्ती से लागू करने के लिए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
पानी की कमी और प्रशासन की सख्ती से आजिज आए लोगों का धैर्य अब गुस्से में बदलने लगा है। बुधवार को पानी न मिलने से गुस्साए एक युवक ने नगर पालिका के ऑफिस में घुसकर एक अधिकारी को गोली मार दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं अधिकारी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
