फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP minister caught in storm for ‘kicking a boy’

मध्य प्रदेश की कानून मंत्री ने बच्चे को मारी लात

Mon, 02 Nov 2015 09:51 AM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
MP minister caught in storm for ‘kicking a boy’

(फोटो: एनडीटीवी)

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की कानून मंत्री कुसुम मेहडेले एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली यह मंत्री एक भिखारी को लात मारने की वजह से विवादों में घिर गई हैं। उस भिखारी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह मंत्री से एक रुपये मांग रहा था।

मीडिया चैनलों पर एक वीडियो दिखाया जा रहा है जिसमें मंत्री को एक भिखारी के सिर पर लात मारते दिखाया गया है। यह भिखारी भीख मांगने ले लिए उनकी कदमों गिर गया लेकिन मेहडेले ने उसे एक रुपये देने की बजाय उसके सिर पर एक लात मार दी। यह घटना मध्य प्रदेश के पन्ना की है।
विज्ञापन


मेहडेले जब अपनी आधिकारिक कार में बैठने के लिए आगे बढ़ी उसी वक्त वह भिखारी उनके रास्ते में आ गया और पैसे मांगने लगा। इसी दौरान मंत्री ने उस लात मार दी। इसके बाद उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने उस भिखारी को धक्के देकर वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने साधा निशाना

MP minister caught in storm for ‘kicking a boy’

हालांकि मेहडेले ने ऐसी किसी भी घटना से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इस तरह के बर्ताव के लिए मेहडेले विपक्षियों के निशाने पर आ गई हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उनके इस बर्ताव के लिए जमकर हमला बोला और उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग की। वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की मंत्री ने घमंड की वजह से ऐसा किया।

गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने आत्महत्या करने वाले किसानों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। मेहडेले ने कहा था कि जब बच्चों के मरने पर कोई किसान आत्महत्या नहीं करता तो उन्हें उनके फसल के बर्बाद होने पर भी आत्महत्या नहीं करनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद भी काफी विवाद खड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed