{"_id":"61f63b43347b747ad0584315","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mp-weather-today-wind-has-changed-in-madhya-pradesh-some-relief-from-cold-winter-will-be-less-for-the-next-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today:मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदला, ठंड से थोड़ी राहत, अगले दो-तीन दिन कम रहेगी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today:मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदला, ठंड से थोड़ी राहत, अगले दो-तीन दिन कम रहेगी सर्दी
Sun, 30 Jan 2022 12:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में पांच दिन से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को राहत मिली है। हवाओं का रुख बदलने से दिन और रात का पारा चढ़ा है। कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी में रात का तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:हवाओं का रुख बदलने से दिन और रात का पारा चढ़ा है।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में पांच दिन से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को राहत मिली है। हवाओं का रुख बदलने से दिन और रात का पारा चढ़ा है। कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी में रात का तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 8 डिग्री से नीचे बना रहा। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, पचमढ़ी 3.0, रायसेन 4.0, मंडला में 4.2, उमरिया में 4.8, बैतूल-खजुराहो में 5.0, नौगांव में 5.4, गुना में 5.8, खंडवा-छिंदवाड़ा में 6.0, ग्वालियर में 6.2, उज्जैन 6.4, रीवा में 6.5, खरगौन-राजगढ़, 7.0, दतिया-शाजापुर में 7.1, भोपाल-रतलाम में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। खंडवा में तीव्र शीतलहर बनी रही। रीवा, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मलाजखंड, मंडला, खजुराहो, नौगांव, बैतूल, भोपाल, रायसेन, खरगोन, रतलाम, ग्वालियर एवं गुना में शीतलहर का प्रभाव रहा।
पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इससे अधिकतर जिलों में तापमान ऊपर खिसका हुई। अगले कुछ दिनों में भी तापमान के बढ़ने की संभावना है। मौसम जानकारों की मानें तो दो फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने पर मप्र में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। मलाजखंड, मंडला, सिवना, खजुराहो, बैतूल, खंडवा, रतलाम, गुना में शीतलहर का प्रभाव रहा। खंडवा में तीव्र शीतलदिन तथा मलाजखंड में शीतल दिन रहा। अगले 24 घंटों के दौरान बैतूल, खंडवा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।