फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today:MP Weather Today: The effect of snowfall on the mountains is also visible in Madhya Pradesh, 4 degree temperature in Pachmarhi

MP Weather Today:मध्य प्रदेश पर भी नजर आ रहा पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर, पचमढ़ी में 4 डिग्री तापमान

Sun, 13 Feb 2022 01:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 01:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव रहा। हालांकि तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का तापमान सामान्य से नीचे ही बना हुआ है। मलाजखंड, खजुराहो, मंडला, धार, खंडवा में शीतलहर का असर देखा गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां 4 डिग्री तापमान रहा।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:MP Weather Today: The effect of snowfall on the mountains is also visible in Madhya Pradesh, 4 degree temperature in Pachmarhi
अगले दो-तीन दिन तक मध्य प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव रहा। हालांकि तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का तापमान सामान्य से नीचे ही बना हुआ है। मलाजखंड, खजुराहो, मंडला, धार, खंडवा में शीतलहर का असर देखा गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां 4 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन


देश के ऊपरी हिस्से की बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि दिन में शीतलहर से लोगों को राहत मिली है। अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 17 से 20 फरवरी 2022 तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फवारी और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों से कहीं कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी, 2022 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र से प्राप्त आंकड़ों की बात करें तो पचमढ़ी में 4, खजुराहो में 5, नौगांव में 5.2, उमरिया में 6.1, रीवा में 6.2, मंडला में 6.5, रायसेन में 6.6, ग्वालियर में 6.7, दतिया में 7.0, गुना-छिंदवाड़ा में 7.8, खंडवा-खरगौन में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों के रात के तापमान की बात करें तो भोपाल में 8.6, इंदौर में 10.4, ग्वालियर में 6.7, जबलपुर में 8.5 डिग्री रहा। भोपाल के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में 3.4 डिग्री का उछाल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed