फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Even today scorching heat, mercury reached 48 degrees in Naugaon, night temperature also near 31

MP Weather Today: आज भी झुलसाने वाली गर्मी, नौगांव में 48 डिग्री पर पहुंचा पारा, 20 से ज्यादा जिलों में सीवियर हीटवेव का रेड अलर्ट

Sat, 14 May 2022 02:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 May 2022 02:43 PM IST
सार

एमपी में पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाएं मौसम का मिजाज बदल रही हैं। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा। यहां 48 डिग्री तक पारा गया है। अगले 24 से 48 घंटों में गर्म हवाएं इसी तरह आती रहेंगी और तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Even today scorching heat, mercury reached 48 degrees in Naugaon, night temperature also near 31
weather - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम आग उगल रहा है। मई में लग रहा है कई रिकॉर्ड टूटेंगे। अधिकांश जिलों में पारा 44 या उससे ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में इस सीजन में पहली बार तापमान 48 डिग्री तक पहुंचा है। रात का पारा भी 31 डिग्री तक जाने लगा है। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के करीब 20 जिलों के लिए रेड अलर्ट दिया गया है। जानकारों की मानें तो पिछले 16 साल में पहली बार मई का पहला पखवाड़ा इतना तपा है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव, राजगढ़ में तीव्र लू का प्रभाव रहा। सतना, सागर, दमोह, भोपाल, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, दतिया, गुना, ग्वालियर जिलों में लू ने असर दिखाया। अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चंबल, ग्वालियर, रीवा, सागर संभागों के जिलों तथा जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, आगर, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, रायसेन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 45.1 30.0
इंदौर 43.2 26.6
ग्वालियर 44.2 26.7
जबलपुर 43 29.0

मौसम विभाग का कहना है कि पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाएं मौसम का मिजाज बदल रही हैं। अगले 24 से 48 घंटों में गर्म हवाएं इसी तरह आती रहेंगी और तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा। शनिवार को रात का तापमान भी बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात कमजोर पड़ गया है, लेकिन उसकी हवाओं का असर बना हुआ है। प्रदेश में फिलहाल कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने एडवायजरी  जारी की है कि पानी बहुत ज्यादा पीएं। गर्मी से सचेत रहें, बचकर रहें, क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है। जब बहुत जरूरत हो, तो ही घर से बाहर निकलें। बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के चार सबसे गर्म शहर
शहर तापमान
नौगांव 48.0
खजुराहो 47.0
राजगढ़ 47.0
खरगोन 46.5

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पारा लगातार चढ़ रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा। यहां 48 डिग्री तक पारा गया है। राजगढ़-खजुराहो में 47, खरगोन में 46.5, खंडवा में 46.1, गुना में 46, दमोह में 45.8, सागर में 45.7, सतना में 45.4, शाजापुर में 45.3, भोपाल में 45.1 डिग्री अधिकतम तापमान बना रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात का पारा भा बढ़ने से बेचैनी बढ़ी है। रात का पारा 31 डिग्री के पास पहुंच गया है। दमोह में 30.6, टीकमगढ़ में 30, शाजापुर-सीधी में 29, सागर में 28.8, होशंगाबाद में 28.5, ग्वालियर में 28.4, खरगोन-रायसेन-राजगढ़ में 28.2, रतलाम-खंडवा-उज्जैन-जबलपुर में 28, दतिया में 27.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed