MP Lok Sabha Chunav Live: टीकमगढ़ में नड्डा बोले- 2019 में स्थिर सरकार बनाई, इससे धारा 370 हटी-राम मंदिर बना
{"_id":"662742553854e2b587000fbd","slug":"mp-lok-sabha-election-2024-live-jp-nadda-mp-visit-to-held-public-meeting-in-tikamgarh-rewa-satna-news-in-hindi-2024-04-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Lok Sabha Chunav Live: टीकमगढ़ में नड्डा बोले- 2019 में स्थिर सरकार बनाई, इससे धारा 370 हटी-राम मंदिर बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 23 Apr 2024 01:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:57 PM IST
खास बातें
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है, इससे पहले आज जेपी नड्डा प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे टीकमगढ़ में सभा को संबोधित कर रहे हैं। पढ़िए पल-पल की अपडेट...।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने की जनसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:36 PM, 23-Apr-2024
25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए
जेपी नड्डा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप, देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

01:34 PM, 23-Apr-2024
खिलौना एक्सपोर्ट करने में भारत तीसरे स्थान पर
10 साल पहले आप खिलौने भी चीन से खरीदते थे और दीपावली में हमारे गणेश जी भी चीन से आकर हमारे घर में विराजते थे। आज खिलौना एक्सपोर्ट करने में भारत, दुनिया में तीसरे स्थान पर आ चुका है।

01:30 PM, 23-Apr-2024
देश में बन रहे मोबाइल फोन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले आपके मोबाइलों पर मेड इन चाइना, मेड इन जापान लिखा होता था। लेकिन, आज आपके मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा। अब देश में एप्पल जैसे मोबाइल फोन भी बन रहे हैं। आपने कभी सोचा था कि भारत, दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। लेकिन भारत पर 200 वर्षों तक राज करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। 2024 में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, देश, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

01:27 PM, 23-Apr-2024
विरोधी भी हमारा मजाक उड़ाते थे
जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के लिए हमें स्थिर, मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत है। आपने 2014 और 2019 में ईवीएम का बटन दबाकर एक महत्वपूर्ण फैसला किया था, जिससे देश में एक स्थिर सरकार बनी। ये स्थिर सरकार का ही नतीजा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 धराशायी हो गई। उन्होंने कहा कि 1997 में हमने पालमपुर में राम मंदिर बनवाने की बात कही थी। उस समय विरोधी भी हमारी इस बात का मजाक उड़ाते थे, लेकिन 22 जनवरी को पीएम मोदी ने 10 दिन के कठोर अनुष्ठान के बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की।

01:19 PM, 23-Apr-2024
देश के एक स्थिर सरकार दीजिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष टीकमगढ़ में सभा को संबोधित कर रहे हैं। हनुमान जयंती पर अपने भाषण की शुरुआत जेपी नड्डा ने हनुमानजी के जयघोष और लोगों को शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा के नेता पीएम मोदी है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राजनीति की परिभाषा बदल गई है। पहले लोग कहते है कि राजनीति में कुछ नहीं बदलने वाला है। लेकिन, आज लोग खुद कह रहे हैं कि देश और देश की राजनीति बदल गई है। इसलिए हारे प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक को चुनाव जुताईए। एक स्थिर सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट दीजिए। इससे विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का खजुराहो विमानतल पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत किया।

11:27 AM, 23-Apr-2024
11 बजे होनी थी सभा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सबसे पहले टीकमगढ़ जिले के राजेंद्र पार्क में सभा को संबोधित करेंगे। नड्डा सुबह 11 बजे के करीब यहां आने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसमें देरी हो रही है।

10:18 AM, 23-Apr-2024
MP Lok Sabha Chunav Live: टीकमगढ़ में नड्डा बोले- 2019 में स्थिर सरकार बनाई, इससे धारा 370 हटी-राम मंदिर बना
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां तीन लोकसभा क्षेत्रों टीकमगढ़, रीवा और सतना में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा 12 अप्रैल को छिंदवाड़ा और सीधी में प्रचार करने के लिए आए थे।
जहां नड्डा की सभा वहां कौन आमने-सामने?
टीकमगढ़ सीट पर भाजपा के वीरेंद्र कुमार खटीक और कांग्रेस के पंकज अहिरवार के बीच मुकाबला है। रीवा लोकसभा सीट पर भाजपा के जनार्दन मिश्र की कांग्रेस की महिला प्रत्याशी नीलम मिश्रा से टक्कर हो रही है। वहीं, सतना सीट पर भाजपा के गणेश सिंह और कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा आमने सामने हैं। जेपी नड्डा इन तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन