फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Voting for the first phase in the state tomorrow, votes will be cast at 13148 polling stations

MP Local Body Election: प्रदेश में 11 नगर निगमों में पहले चरण का मतदान कल, 13148 मतदान केंद्रों पर डलेंगे वोट

Tue, 05 Jul 2022 02:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Jul 2022 02:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में 48 जिलों में प्रथम चरण में मतदान होगा। 16 नगर निगमों में से 11 नगर निगमों में बुधवार को वोट डाले जाएंगे। कुल 13 हजार 148 मतदान केंद्रों पर वोट डलेंगे। चुनाव परिणाम 17 जुलाई को आएंगे।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Voting for the first phase in the state tomorrow, votes will be cast at 13148 polling stations
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण की वोटिंग बुधवार को होगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में 48 जिलों में प्रथम चरण में मतदान होगा। 16 नगर निगमों में से 11 नगर निगमों में बुधवार को वोट डाले जाएंगे। कुल 13 हजार 148 मतदान केंद्रों पर वोट डलेंगे। चुनाव परिणाम 17 जुलाई को आएंगे। 
विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के तहत 6 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके 48 घंटे पहले सोमवार शाम को चुनाव प्रचार बंद हो गया। अब प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर ही संपर्क कर रहे हैं। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में छह जुलाई को 48 जिलों में मतदान होगा। 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका परिषद, 86 नगर परिषदों समेत कुल 133 नगरीय निकायों में 13 हजार 148 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। 18 हजार 689 ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में 16 नगर पालिक निगम में 884 वार्ड, 76 नगर पालिका परिषद में 1795 वार्ड, 226 नगर परिषद में 3393 वार्ड और 29 नवगठित नगर परिषद में 435 वार्ड हैं। आयोग 347 नगरीय निकायों में 6507 पार्षदों और 16 नगर निगमों में महापौर का निर्वाचन करा रहा है। प्रदेश में कुल 1 करोड़ 53 लाख 23 हजार 738 मतदाता है। इसमें 78 लाख 68 हजार 406 पुरुष मतदाता और 74 लाख 54 हजार 236 महिला मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। वहीं, अन्य 1096 मतदाता हैं। कुल 19 हजार 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 55 हजार ईवीएम उपलब्ध हैं। इसमें से 30 हजार 761 ईवीएम का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर का चुनाव जनता करेगी, अध्यक्षों का पार्षद
महापौर का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से होगा। वहीं, नगर परिषद और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे।  

इन 11 नगर निगमों में बुधवार को वोटिंग 
भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना, खंडवा में मतदान होगा। परिणाम 17 जुलाई को आएंगे।
 
दूसरा चरण 13 जुलाई को 
दूसरे चरण में 13 जुलाई को 38 जिलों में चुनाव होगा। पांच नगर निगम, 40 नगर पालिका परिषद, 169 नगर परिषद समेत कुल 214 नगरीय निकाय में मतदान होगा। छह हजार 829 मतदान केंद्र बनेंगे। दूसरे चरण में पांच नगर निगम- कटनी, रतलाम, देवास, रीवा, मुरैना में मतदान होगा। दूसरे चरण के परिणाम 18 जुलाई को आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed