{"_id":"62ac9b80cea2fe0dc4562a35","slug":"mp-local-body-election-mayank-singh-jat-will-be-congress-candidate-from-ratlam","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: रतलाम से मयंक सिंह जाट होंगे कांग्रेस प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: रतलाम से मयंक सिंह जाट होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
Fri, 17 Jun 2022 08:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 17 Jun 2022 08:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव में रतलाम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक सिंह जाट होंगे। कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को मयंक जाट के नाम की घोषणा कर दी। मयंक का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल से होगा।
विज्ञापन
रतलाम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव में रतलाम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक सिंह जाट होंगे। कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को मयंक जाट के नाम की घोषणा कर दी। मयंक का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल से होगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए 15 महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पहले ही कर दिया था, लेकिन रतलाम सीट गुटबाजी में उलझ गई थी। यहां पर कांग्रेस में राजीव रावत, मयंक जाट और प्रभू राठौर की गुटबाजी में मामला फंस गया था। यहां राजीव रावत और प्रभू राठौर के नाम पर वरिष्ठ नेता समर्थन कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट को प्रत्याशी बनाया है। मयंक को टिकट दिलाने के लिए यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जोर लगा रहे थे। 32 वर्षीय मयंक जाट एनएसयूआई अध्यक्ष रह चुके है। उनका मुकाबला बीजेपी के प्रहलाद पटेल से है। 46 वर्षीय प्रहलाद पिछली बार रतलाम से सबसे ज्यादा वोट से पार्षद चुने गए थे। पटेल ने 10वीं तक पढ़ाई की है। वह एक बार पार्षद रहे है।