{"_id":"62c19fa4e4b6c3464f68952e","slug":"mp-local-body-election-camel-s-entry-in-civic-polls-congress-complains-to-election-commission-saying-animal-cruelty","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: निकाय चुनाव में ऊंट की एंट्री, कांग्रेस ने पशु क्रूरता बता चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: निकाय चुनाव में ऊंट की एंट्री, कांग्रेस ने पशु क्रूरता बता चुनाव आयोग से की शिकायत
Sun, 03 Jul 2022 07:24 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 03 Jul 2022 07:24 PM IST
सार
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में राजनीति पार्टियों का प्रचार तेज हो गया है। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप भी लग रहे है। कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से भोपाल में प्रचार में ऊंट के इस्तेमाल पर पशु क्रूरता बताते हुए कार्रवाई करने की शिकायत की है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रचार में ऊंट के उपयोग करने पर आयोग से बीजेपी की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में राजनीति पार्टियों का प्रचार तेज हो गया है। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप भी लग रहे है। कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से भोपाल में प्रचार में ऊंट के इस्तेमाल पर पशु क्रूरता बताते हुए कार्रवाई करने की शिकायत की है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी.धनोपिया ने आयोग को शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में कहा कि शनिवार को भोपाल के कोलार क्षेत्र में चुनावी रैली में बेजुबान पशु ऊंट का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि ऊंट के मुंह में अग्नि रखकर करतब कराए गए। ऊंट से उठक-बैठक कराई गई। घुटनों के बल चलाया गया। उन्होंने कहा कि यह सब तब किया गया जबकि चुनाव में ऊंट के इस्तेमाल पर रोक है। धनोपिया ने कहा कि विधायक रामेश्वर शर्मा, मालती राय एवं रविन्द्र यती ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन किया गया है।
इसके अलावा धनोपिया ने पार्षद प्रत्याशी रविंद यती पर नोट बांटने का भी आरोप लगाया। साथ ही विधायक रामेश्वर शर्मा पर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विभा पटेल के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
धनोपिया ने आयोग से तीनों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज करने की मांग की है।