{"_id":"629a299a21d2db09970c5d4e","slug":"mp-high-court-mother-has-been-kept-hostage-for-grabbing-property-high-court-issued-notices-to-katni-jabalpur-sp-including-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP High Court: संपत्ति हड़पने मां को बना रखा है बंधक, हाईकोर्ट ने डीजीपी सहित कटनी-जबलपुर एसपी को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP High Court: संपत्ति हड़पने मां को बना रखा है बंधक, हाईकोर्ट ने डीजीपी सहित कटनी-जबलपुर एसपी को जारी किए नोटिस
Fri, 03 Jun 2022 09:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:02 PM IST
सार
कटनी बहोरीबंद के ग्राम कछारगांव निवासी रामजी पटेल जबलपुर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई है। इसमें बताया कि संपत्ति के लालच में दो लोगों ने उसकी मां को बंद करके रखा है। पुलिस से नामजद शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एमपी हाईकोर्ट में एक युवक ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि संपत्ति हड़पने के लिए उसकी मां को बंधक बनाकर रखा गया है। इसकी शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जस्टिस अतुल श्रीधरन व जस्टिस डीके पालीवाल की युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। युगलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई को निर्धारित की है।
यह बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका कटनी बहोरीबंद के ग्राम कछारगांव निवासी रामजी पटेल की ओर से दायर की गई है। जिसमें आरोप है कि उसकी मां पान बाई को संपत्ति हड़पने के लालच में दो लोगों ने 26 मई 2022 से घर में बंदी बना रखा है। याचिका में सुनीता एवं अम्बिका पटेल ग्राम दिनरी खमरिया पर आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ता ने कई बार अपनी मां पान बाई को छुड़ाने के लिए प्रार्थना की, किन्तु किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा। तब याचिकाकर्ता ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर, कटनी, थाना प्रभारी सिहोरा व स्लीमनाबाद को शिकायत की। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने सभी अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता केके पांडेय, कौशलेश पांडेय, आरती द्विवेदी, नीलम जैन एवं संध्या बंसल ने पैरवी की।