फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore-rahul-gandhi-event-venue-row-and-student-holiday-demand

छात्रों की गूंज: राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए यूनिवर्सिटी में अवकाश की मांग, अभी तक तय नहीं हुआ स्थान

Wed, 09 Sep 2026 07:46 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 09 Sep 2026 07:46 PM IST
सार

इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' के लिए स्थान तय न होने से विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने शहर को 32 जोन में बांटकर पंजीकरण तेज किया है तथा यूनिवर्सिटी में छुट्टी घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन
indore-rahul-gandhi-event-venue-row-and-student-holiday-demand
यूनिवर्सिटी में अवकाश के लिए सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर हलचल बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों के बीच आयोजन स्थल का अब तक चयन नहीं हो पाया है। तैयारियों के लिए महज कुछ दिनों का समय शेष है, लेकिन भूमि आवंटन न होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अनुमति की प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण तैयारियों की रूपरेखा प्रभावित हो रही है। प्रशासन हमें जानबूझकर अनुमति नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


डेढ़ लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन
कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में आने के लिए 1 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कांग्रेस के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए 24 घंटे के भीतर 50 हजार से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। पार्टी का दावा है कि अब तक डेढ़ लाख से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर बुधवार शाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परदेशीपुरा चौराहे पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की मौजूदगी में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन की संख्या को लेकर खुशी जताई।
विज्ञापन


प्रशासनिक अनुमति पर राजनीति
आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम और रीजनल पार्क के विकल्प रखे गए थे, लेकिन अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए अनुमति अटक गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक दबाव के कारण स्थल आवंटन में अड़चनें पैदा की जा रही हैं। वहीं, नेहरू स्टेडियम में अन्य आयोजनों को अनुमति मिलने का हवाला देते हुए पक्षपात का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 जोन में बंटी व्यवस्थाएं
तैयारियों को गति देने के लिए पूरे शहर को 32 जोन में विभाजित किया गया है। युवाओं और विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल शैक्षणिक संस्थानों, पुस्तकालयों और छात्रावासों में जाकर संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा सहभागिता बढ़ाने के लिए पंजीयन अभियान चला रहे हैं।


यूनिवर्सिटी में छुट्टी की मांग
कांग्रेस ने डीएवीवी यूनिवर्सिटी के प्रशासन से 19 सितंबर को अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में कुलपति को ज्ञापन सौंपकर संबद्ध महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर में छुट्टी घोषित करने की मांग उठाई है। शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने कहा कि कार्यक्रम के दिन विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। उस दिन शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने का आग्रह किया गया है, ताकि छात्र संवाद में भाग ले सकें। इस मांग के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर छात्र राजनीति भी गरमा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed