{"_id":"57481f4f4f1c1bd240691872","slug":"mp-fraud-with-sumitra-majhan-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग ने लोकसभा अध्यक्ष के बेटे को भी नहीं बख्शा, 22 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग ने लोकसभा अध्यक्ष के बेटे को भी नहीं बख्शा, 22 लाख ठगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है कि पुलिस के गले में आफत लटक गई है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे और मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब के सचिव मिलिंद महाजन के साथ एक ठग ने 22 लाख रुपये की हेराफेरी कर दी। ठगी करने वाला व्यक्ति मूल रूप से केरल का बताया जा रहा है जो यूएई में रहता है। मामले में इंदौर के थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मिलिंद महाजन ने साल 2013 में इंदौर फ्लाइंग क्लब के लिए एयरक्राफ्ट का इंजन खरीदने के लिए शारजहा की एक कंपनी से डील की थी। इस डील में केरल निवासी आनंद सुब्रमणयम नाम के व्यक्ति ने बिचौलिये की भूमिका निभाई थी। आनंद ने इंजन के फोटो मिलिंद के पास भेजे थे, जिन्हें देखकर मिलिंद ने डील फाइनल कर दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने पैसे भी आनंद के एकाउंट में जमा करा दिए थे। लेकिन जब बात इंजन की डिलीवरी की आई तो वह कन्नी काटने लगा। इस पर मिलिंद ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि आनंद ने कंपनी से डील के संबंध में कोई बात नहीं की थी और पैसे खुद ही डकार लिए। अब न वह पैसे वापस कर रहा है और न ही माल की सप्लाई। मामले में इंदौर के एरोड्रम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
