{"_id":"654e4f96a2a28511d60f2a54","slug":"mp-election-scindia-reached-vijayraghavgarh-said-if-congress-comes-there-will-be-loss-2023-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP Election: विजयराघवगढ़ पहुंचे सिंधिया, कहा- कांग्रेस आई तो होगा नुकसान, लॉक कर चाबी फेंकें महानदी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: विजयराघवगढ़ पहुंचे सिंधिया, कहा- कांग्रेस आई तो होगा नुकसान, लॉक कर चाबी फेंकें महानदी में
Fri, 10 Nov 2023 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:13 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को कटनी पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो किसान निधि सहित अन्य योजनाएं लॉक हो जाएंगी। क्योंकि मैंने और संजय पाठक ने उस ओर की दो लोगों की जोड़ियों को काफी करीब से देखा है।
विज्ञापन
सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयराघवगढ़ विधानसभा के औद्योगिक नगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की अनेक योजनाओं को गिनाते हुए वोट करने की अपील की। सिंधिया कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए डायलॉग मारते हुए बड़े भाई कहकर तंज कसते नजर आए।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आज स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्योगिक नगरी कैमोर पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते उन्हें सभा मंच तक ले गए। इन दौरान कांग्रेस का दामन छोड़कर आधा सैकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिलाओं और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो किसान निधि सहित अन्य योजनाएं लॉक हो जाएंगी। क्योंकि मैंने और संजय पाठक ने उस ओर की दो लोगों की जोड़ियों को काफी करीब से देखा है। इसलिए कांग्रेस की सरकार गलती से भी नहीं बनना चाहिए।

सिंधिया ने कटनी में कांग्रेस छोड़ कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों से अपील करते हुए सिंधिया ने कहा कि आपने अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति देखा है न, बस उसी तर्ज में कांग्रेस पर बड़ा लॉक लगाकर उसकी चाबी यहां की महानदी में फेंक देना है। आपको बता दें कटनी जिले में लगातार बड़े नेताओं द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है फिर वो चाहे नरेंद्र सिंह तोमर हों या प्रहलाद पटेल, हाल ही स्मृति ईरानी कटनी के विजयराघवगढ़ विधानसभा पहुंची थीं। जहां उन्होंने संजय पाठक के लिए वोट मांगने के वजह उन्हें जिताऊ बताया था। आज विजयराघवगढ़ विधानसभा के दौरे में पहुंचे स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी और कमल का फूल बोलते हुए बीजेपी की अनेक योजनाओं को गिनाया और अंत में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगते नजर आए।