फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election Result: BJP captures 2 seats of Guna

MP Election Result: गुना की 2 सीट पर भाजपा का कब्जा, चाचौड़ा में छोटे साहब का डूबा अंहकार, प्रियंका मीणा जीतीं

Mon, 04 Dec 2023 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Dec 2023 02:36 PM IST
सार

MP Election Result: मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर को आए चुनावी परिणामों ने कांग्रेस को इतना पीछे धकेल दिया की वापस आने में अब शायद कांग्रेस को समय लगे। क्योंकि भाजपा ने इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को उन्ही के गढ़ में ही पछाड़ा है।

विज्ञापन
MP Election Result: BJP captures 2 seats of Guna
गुना की 2 सीट पर भाजपा का कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिले की चार सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस ने अपनी साख बचाई है। जिनमें राघौगढ़ और बमोरी विधानसभा का नाम शामिल है। वहीं दो सीट गुना वा चाचौड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है और भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका मीणा ने छोटे राजा कहलाने वाले लक्ष्मण सिंह को करारी शिकस्त दी है। बता दें कि गुना जिले की राघौगढ़ और चाचौड़ा विधानसभा सीट पर दोनों चाचा भतीजे चुनावी मैदान में थे, एक तरफ जहां कांग्रेस के जयवर्धन सिंह ने राघौगढ़ में लगभग 4 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं चाचौड़ा में लक्ष्मण सिंह को उनका अहंकार ले डूबा और वे 60 हजार से अधिक मतों से भाजपा की प्रियंका मीणा से चुनाव हार गए।

विज्ञापन


क्षेत्र से बनाई रखी दूरी
राजनीतिक समझ रखने वाले गुना जिले के वरिष्ठ पत्रकार शफीक खान के मुताबिक लक्ष्मण सिंह ने पूर्व में 15 माह की कांग्रेस सरकार में चाचौड़ा को जिला बनाने के अलावा अन्य किसी मुद्दे पर काम ही नहीं किया, बल्कि वे कांग्रेस सरकार के दौरान अपने क्षेत्र के लोगों से भी कटे रहे और आमजन से दूरी बनाए रखी। उनका कहना है कि इसी अति आत्मविश्वास और अहंकार उन्हें ले डूबा।
विज्ञापन


नहीं किया कोई विकास कार्य
वहीं चाचौड़ा क्षेत्र के कांग्रेस समर्थक झोरदा गांव निवासी अमृतलाल गुर्जर बताते हैं कि लक्ष्मण सिंह विधायक रहे, लेकिन उन्होंने क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया और जनता से दूरी बनाए रखी। वे इस आत्मविश्वास में थे कि वे फिर से चुनाव जीत जायेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवर्धन सिंह की हुई जीत
बता दें कि गुना विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपन निर्णय अंतिम समय में लिया। जहां से पन्नालाल शाक्य को कांग्रेस के पंकज कनेरिया के सामने मैदान में उतारा। वहीं से भाजपा ने 66454 मतों से जीत दर्ज की है। चाचौड़ा विधानसभा से कांग्रेस के दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह चुनावी मैदान में थे, जहां से भाजपा ने नया चेहरा प्रियंका मीणा को चुनावी मैदान में उतारा और उन्होंने भी 61570 मतों से प्रचंड जीत दर्ज की है। वही कांग्रेस बमोरी और राघौगढ़ सीट बचाने में कामयाब हुई। राघौगढ़ से कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सामने भाजपा के हिरेंद्र सिंह चुनावी मैदान में थे। जो जयवर्धन सिंह से 4505 मतों से हार गए। उसी तरह गुना जिले की बमोरी सीट पर भाजपा को भी करारा झटका लगा, जहां भाजपा की ओर से पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के सामने कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल चुनावी मैदान में थे, जिन्होंने महेंद्र सिंह सिसोदिया को 14796 मतों से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed