फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Mathematics of five Rajya Sabha seats will decide the results, currently four are with BJP and on

MP Election: नतीजे तय करेंगे राज्यसभा की पांच सीटों का भी गणित, अभी चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास

Sat, 25 Nov 2023 06:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Nov 2023 06:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश में नई सरकार बनने के साथ ही अगले साल होने वाले राज्यसभा सदस्यों के चुनाव का भी फैसला करेंगे। अप्रैल में प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। इसके लिए मार्च 2024 में चुनाव होंगे। 
 

विज्ञापन
MP Election: Mathematics of five Rajya Sabha seats will decide the results, currently four are with BJP and on
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से आठ सीटें भाजपा और तीन सीटें कांग्रेस के पास हैं। इन 11 सीटों में से अप्रैल 2024 में पांच सीटें खाली हो रही हैं। इन पांच सीटों में से फिलहाल चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास हैं। इन सीटों के रिक्त होने से पहले चुनाव आयोग इन सीटों पर चुनाव कराएगा। मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्यों की संख्या के आधार पर सदस्य के मत का मूल्य तय होगा। ऐसे में साफ है कि जिस पार्टी के सदस्यों की संख्या जितनी ज्यादा होगी, उसके उतने ही राज्यसभा सदस्य चुनाव जीतेंगे। इन पांच राज्यसभा सीटों को लेकर दोनों ही राजनीतिक दलों में राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए अभी से चर्चा शुरू हो गई है।  
विज्ञापन


कांग्रेस से दिग्विजय और विवेक तन्खा सदस्य 
भाजपा के पास अप्रैल 2018 में 165 सीटें थीं। उसके पांच में से चार सदस्य चुने गए थे। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, थावरचंद गेहलोत राज्यसभा गए थे। वहीं, कांग्रेस की तरफ से राजमणि पटेल चुने गए थे। इसके बाद सितंबर 2021 में थावरचंद गहलोत के त्यागपत्र देने के बाद भाजपा ने उनकी जगह डॉ. एल. मुरुगन को चुन कर राज्यसभा भेजा था। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का कार्यकाल जून 2026 और विवेक तन्खा का कार्यकाल जून 2028 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed