{"_id":"6537f3ac6a8612d37708cbbc","slug":"mp-election-cm-shivraj-said-those-who-insult-sisters-and-daughters-consider-worship-as-drama-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: रामराजा के मंदिर पहुंचे CM शिवराज, बोले- बहन-बेटियों का अपमान करने वालों को पूजन नाटक लगता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: रामराजा के मंदिर पहुंचे CM शिवराज, बोले- बहन-बेटियों का अपमान करने वालों को पूजन नाटक लगता है
Tue, 24 Oct 2023 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:11 PM IST
सार
सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। कहा कि नवरात्रि के दिन मैंने भी कन्या पूजन किया। हर साल करता हूं, हर रोज करता हूं तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं नाटक-नौटंकी कर रहा हूं। मुझे कहते हुए तकलीफ होती है कि हम बहन-बेटियों में केवल देवियां देखते हैं पूरा देश पूजा करता है और आप इसको नाटक-नौटंकी कहते हैं।
विज्ञापन
ओरछा में सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला बोला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी के ओरछा स्थित रामराजा सरकार के मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए। पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सब में भारतीय संस्कार हैं। नवरात्रि के दिन मैंने भी कन्या पूजन किया। हर साल करता हूं, हर रोज करता हूं तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं नाटक-नौटंकी कर रहा हूं। मैं सभी बहन बेटियों में अंतरात्मा से देवी मां को देखता हूं और बहनों के पैर धोकर पानी को माथे से लगाता हूं। यह भारतीय संस्कार हैं। पूरा देश बेटियों की पूजा करता है। बेटी के पूजन को दिग्विजय सिंह नाटक और नौटंकी कहते हैं ये वे लोग हैं जो बहन और बेटियों का कभी आइटम कहते हैं तो कभी टंच माल कहते हैं। मुझे कहते हुए तकलीफ होती है कि हम बहन-बेटियों में केवल देवियां देखते हैं पूरा देश पूजा करता है और आप इसको नाटक-नौटंकी कहते हैं।
शिवराज ने कहा कि मैंने सोनिया गांधी से पूछा है दिग्विजय सिंह बहू-बेटियों की पूजा को नाटक-नौटंकी कह रहे हैं, इस पर आपका क्या कहना है, क्या बेटियों की पूजा नाटक नौटंकी है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए। कोई कुछ भी कहता रहे, मैं बहन-बेटियों की पूजा भी करूंगा और उनके सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोडूंगा। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ओरछा में आम सभा करने पहुंचे। कहा कि मोदी जी की लहर को देखकर सभी एक ही पेड़ पर चढ़ गए जैसे बंदर, सांप बिच्छू, आकर सब बैठ जाते हैं। शिवराज ने कहा कि किसी ने भी बहन बेटियों पर गंदी नजर उठाई तो उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। यह कानून बनाया है। बुलडोजर अलग से चलेगा, अपराधियों को छोड़ूंगा नहीं।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री अपने देश को कितने आगे ले गए। कोविड वैक्सीन कोई बना नहीं सकता था, यह मोदी थे जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन बनवाकर लोगों को फ्री में लगाकर लोगों की जान बचाई। चंद्रमा पर रूस, अमेरिका जाते थे। नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर भारत का चंद्रयान उतार दिया। देश की सीमाएं सुरक्षित कर दीं, इसलिए कांग्रेस और पार्टियां परेशान हैं कि यह मोदी बड़ा खतरनाक है। इन लोगों को सपने में दिखते हैं तो कहते हैं नाटक कर रहे हैं। पाखंड कर रहे हैं। रोज गाली देते हैं। मोदी को हराने के लिए सभी इकट्ठे हो गए। गठबंधन बना लिया। सपा, आप, कांग्रेस कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा भानुमती ने कुनबा जोड़ा मेरे कमलनाथ ने उसको तोड़ा..
शिवराज ने कहा कि कमलनाथ कह रहे हैं कि इंडिया कोई रैली नहीं करेगा और वे अपने बेचारे अखिलेश यादव सपा वाले सीट मांग-मांग कर रह गए। कौन अखिलेश वखिलेश.. यह भाषा होती है। अखिलेश का अपमान कर दिया। यह अहंकार है। ये घमंडी लोग हैं। पहले कभी नेताओं को सजा होती थी क्या, जेल जाते थे, लेकिन पहली बार भ्रष्टाचारी नेताओं को जेल भेजने का काम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने किया है।