फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: BSP supremo Mayawati said- sometimes their EVMs fail, you must go to vote.

MP Election: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- कभी-कभी इनकी ईवीएम फेल हो जाती है, आप वोट डालने जरूर जाना

Tue, 07 Nov 2023 12:10 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:10 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को मध्य प्रदेश के निवाड़ी पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने अधिकृत प्रत्याशी अवधेश सिंह राठौर के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
MP Election: BSP supremo Mayawati said- sometimes their EVMs fail, you must go to vote.
निवाड़ी में मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को मध्य प्रदेश के निवाड़ी पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने अधिकृत प्रत्याशी अवधेश सिंह राठौर के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने सभी से वोट जरूर डालने की अपील भी की। 
विज्ञापन


मायावती कांग्रेस पर हमलावर होते हुए बोलीं कि देश आजादी के बाद केंद्र में अधिकांश राज्यों में कांग्रेस पार्टी की काफी लंबे समय तक सरकार में रही। पिछले कुछ वर्षों से भाजपा और अन्य विरोधी पार्टी की रही। सरकारों ने आरक्षण का कोटा अभी तक पूरा नहीं किया। साथ ही केंद्र में ज्यादातर सरकारी कार्य प्राइवेट सेक्टर के जरिए देश के अधिकांश बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्ना सेठों को दिए जा रहे हैं। इसके कारण आज पूरे देश के इन वर्गों के अलावा किसी और जाति के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए पूरे देश में दलितों, आदिवासियों के साथ अन्य पिछड़े वर्गों को भी सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि पिछड़े लोगों को यह भी मालूम होना चाहिए आरक्षण की सुविधा केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने नहीं दी। केंद्र में रही बीपी सिंह की सरकार में इन्हें सुविधा मिली है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न न देने का भी आरोप लगाया। वे बोलीं कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया, ऐसी कांग्रेस पार्टी को आप वोट देना चाहोगे। आज आप लोगों को जो वोट डालने का अधिकार मिला है। वह कांग्रेस-बीजेपी किसी पार्टी की नहीं बल्कि बाबा साहेब अंबेडकर की देन है। आपको बताना चाहती हूं कि यह जो जातिवादी पार्टियां हैं, लीगल सेक्शन के खिलाफ जो पार्टियां हैं, इनको वोट देकर सत्ता में बैठाकर अपना भला नहीं होने वाला है। मैं आपको बताना चाहती हूं इसी कांग्रेस पार्टी ने माननीय कांशीराम के देहांत होने पर एक दिन का भी राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र की पूर्व सीएम मायावती ने कहा किउत्तर प्रदेश में जब हमारी सरकार रही। गरीब, मजदूर लोगों को खेती करने के लिए फ्री सरकारी जमीन दी है। लाखों गरीब लोगों को रहने के लिए मकान नहीं थे सरकारी खर्चे से हमने गरीब लोगों को मकान बनाकर दिए। अब हमारी नकल दूसरी पार्टियों के लोग कर रहे हैं। इसके अलावा हमारी सरकार में छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों के हितों में अन्य महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं साथ ही हमने उत्तर प्रदेश में सर्व समाज के लोगों पर किसी भी प्रकार के जुल्म ज्यादती नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब चुनाव वेलेट पेपर से हुए हैं, हमारी पार्टी का जनाधार बढ़ता रहा। आपको मालूम है कि ईवीएम में क्या हो रहा है।इनका बस चलता है तो पूरी धांधली करते हैं जहां नहीं चल पाता है वहां सत्ता से बाहर हो जाते हैं। जो भी पार्टी चाहे केंद्र में कांग्रेस या बीजेपी सत्ता में रही है इन्होंने ईवीएम का दुरुपयोग किया है तो इसलिए ईवीएम की वजह से हम लोगों को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन EVM के चक्कर में आप लोग ऐसा ना करना। आप लोग वोट जरूर डालने जाना। यह लोग धांधली करते हैं कभी-कभी इनका यह सिस्टम फेल भी हो जाता है इसलिए आपका वोट डालना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed