{"_id":"653dfc130d614edf9a0fec7a","slug":"mp-election-aimim-entry-in-assembly-elections-nafees-mansha-khan-made-candidate-from-burhanpur-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: विधानसभा चुनाव में AIMIM की एंट्री,बुरहानपुर से कांग्रेस के बागी नफीस मंशा खान को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: विधानसभा चुनाव में AIMIM की एंट्री,बुरहानपुर से कांग्रेस के बागी नफीस मंशा खान को बनाया प्रत्याशी
Sun, 29 Oct 2023 12:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:00 PM IST
सार
MP Election 2023: सांसद असद उद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की मप्र के विधानसभा चुनाव में इंट्री हो गई है। हालांकि पहले एआईएमआईएम ने मप्र में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन
नफीस मंशा खान के स्वागत में उतरे समाजजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव मे हैदराबाद के सांसद असद उद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम की एंट्री हो गई है। एआईएमआईएम की एंट्री मप्र के दक्खन का द्वार कहे जाने वाले अल्पसंख्यक बाहुल्य बुरहानपुर सीट से हुई है। पार्टी ने यहां कांग्रेस द्वारा अल्पसंख्यक को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज पूर्व नेता प्रतिपक्ष नफीस मंशा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बुरहानपुर पहुंचने पर नफीस मंशा खान का समाजजनों ने स्वागत किया।
इस मौके पर नफीस मंशा खान ने कांग्रेस पार्टी के फैसले के खिलाफ शिकायत लेकर भोपाल गए अल्पसंख्यक नेताओं की बेईज्जती से झल्ला कर यह फैसला किया। उन्होंने कहा बुरहानपुर के अल्पसंख्यकों ने 2018 के चुनाव में भी निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह को विधायक बनाया था, लेकिन वह भी जनता की कसौटी पर खऱे नहीं उतरे। कांग्रेस को बुरहानपुर की जनता सबक सिखाएंगी। उन्होंने कहा शहर के विकास और मूलभूत समस्याओं को मुद्दा बनाकर वह जनता के बीच जाएंगे।
उधर कांग्रेस से बगावत कर नफीस मंशा खान के AIMIM में शामिल होने पर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रिंकू टांक ने आरोप लगाया AIMIM बीजेपी की बी टीम है, और कांग्रेस यहां मजबूत होते देख बीजेपी अपनी हार को बचाने के लिए AIMIM को मैदान में उतार रही है चुनाव के समय पार्टी के खिलाफ खुलकर और पर्दे के पीछे अनुशासनहीन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी के खंडवा बुरहानपुर क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा AIMIM बीजेपी की बी टीम होने का कांग्रेस का आरोप निराधार है। संसद से लेकर सड़क तक टीवी मीडिया में AIMIM ही बीजेपी का सबसे अधिक विरोध करती है। AIMIM के चुनाव मैदान में आने से बीजेपी को नहीं कांग्रेस को नुकसान होगा।