{"_id":"654a4f79e83f1db211032c9f","slug":"mp-election-2023-prahlad-patel-marches-in-chhindwara-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: छिंदवाड़ा में प्रहलाद पटेल ने की पदयात्रा, बोले- कनिष्ठों की कर्मठता ही भाजपा की असली ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: छिंदवाड़ा में प्रहलाद पटेल ने की पदयात्रा, बोले- कनिष्ठों की कर्मठता ही भाजपा की असली ताकत
Tue, 07 Nov 2023 08:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 07 Nov 2023 08:23 PM IST
सार
MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिलते मंत्री प्रहलाद पटेल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बंटी शाहू के समर्थन में नागद्वारी चौक से पदयात्रा शुरू की जो वार्ड नंबर 20 पर समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान पटेल के साथ समर्थकों भीड़ दिखाई दी। पदयात्रा के दौरान कुछ बुजुर्ग ऐसे भी मिले, जिन्होंने पटेल को रोककर बात की।
विज्ञापन
भाजपा युवाओं के लिए नित नई योजना ला रही
पदयात्रा में युवाओं में जोश नजर आया। केंद्रीय मंत्री पटेल ने जगह-जगह लोगों से जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू को जिताने की अपील की है। युवाओं ने प्रहलाद पटेल के साथ सेल्फी ली। युवाओं से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा भाजपा सरकार युवाओं के लिए नित-नई योजनाएं ला रही है, जिससे भारत का युवा न केवल समृद्ध होगा, बल्कि दुनिया में उसे सम्मान भी मिलेगा।
विज्ञापन
पार्टी के सूत्रधार हैं कार्यकर्ता: पटेल
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पदयात्रा के पूर्व छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी के मुख्य सूत्रधार हैं और उन्हें अपनी भूमिका समझकर उसे अच्छी तरह से निभाना चाहिए। प्रत्याशी का चयन निःसंदेह पार्टी करती है, लेकिन उसे जिताने का महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ताओं के कंधों पर ही है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को सर्वोच्च मानकर काम करना होगा। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा में व्यक्ति नगण्य हैं और संगठन सर्वोच्च इसलिए सब कुछ भूलकर पार्टी और प्रत्याशी की जीत के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।
विज्ञापन
बूथ पर करें फोकस
केंद्रीय मंत्री पटेल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे बूथ पर फोकस करें। जिसके पास जिस बूथ की जिम्मेदारी है, वो वहां प्राण-प्रण से लग जाए। कार्यकर्ता के पास इतनी शक्ति होती है कि वो मतदान के पहले ही बता सकता है किस बूथ पर कितने वोट पड़ेंगे। पटेल ने कहा कि हमें उन बूथों पर ज्यादा मेहनत करनी चाहिए, जहां हम बीते चुनावों में हारे हैं। हमें उन बूथों पर भी गंभीरता दिखानी होगी, जहां हम जीतते आए हैं, ताकि यहां से लीड बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह है। वरिष्ठों के मार्गदर्शन और कनिष्ठों की कर्मठता ही भाजपा की असली ताकत है और यही कारण है कि आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं।
