{"_id":"6538cf92b9e07b20eb0e42f3","slug":"mp-election-2023-kamalnath-s-big-accusation-against-shivraj-government-said-here-sick-pregnant-women-do-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: कमलनाथ बोले-प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़ा, सरकार बनते ही स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: कमलनाथ बोले-प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़ा, सरकार बनते ही स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाएंगे
Wed, 25 Oct 2023 01:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:55 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नेताओं के बयानों से सियासी पारा चढ़ने लगा हैं। पीसीसी चीफ कमनाथ ने शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 18 साल की सरकार में प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं में देश में सबसे पिछड़े राज्यों शामिल कर दिया हैं।
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेकर कहा कि 18 साल के कार्यकाल में मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल कर दिया है। यहां बीमार और गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस नहीं मिलती, आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज नहीं मिलता, मृतकों का उपचार दिखाकर घोटाला किया जाता है और व्यापम तथा नर्सिंग कॉलेज जैसे घोटालों से प्रदेश की छवि खराब की जाती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन हालात को बदलने का संकल्प लिया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही हम स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनायेंगे। प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करेंगे, जिसमें परिवार सहित 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा शामिल रहेगा। स्वस्थ मध्यप्रदेश, खुशहाल मध्यप्रदेश।
बता दें प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। भाजपा ने गुना और विदिशा सीट होल्ड कर रखी हैं। इसमें गुना सीट पर पूर्व विधयक पन्नालाल शाक्य का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। विदिशा सीट पर पेंच फंसा हुआ हैं।