फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BJP's fifth list may come today, 94 candidates to be announced

MP Election 2023: भाजपा की पांचवीं सूची कल आ सकती है, 94 प्रत्याशियों के नाम का होना है एलान

Tue, 17 Oct 2023 09:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 Oct 2023 09:42 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की पांचवीं सूची बुधवार को आ सकती है। दिल्ली में मध्य प्रदेश भाजपा की बड़ी बैठक हो रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामों का एलान करने में कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP's fifth list may come today, 94 candidates to be announced
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने एकमुश्त 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। वहीं, भाजपा ने अब तक अपनी चार सूची जारी की है, जिसमें 136 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। अब भाजपा की पांचवीं सूची मंगलवार को आने के कयास लगाए जा रहे थे। अब यह सूची बुधवार को आने की चर्चा है। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में मंगलवार शाम को बड़ी बैठक चल रही है। इससे पहले प्रदेश में नेताओं ने बैठक कर 94 प्रत्याशियों के नाम पर लगातार मंथन किया। इसमें कई विधायकों के नाम कट सकते है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की पांचवी सूची में 70 नाम हो सकते है। अब चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। 21 अक्तूबर को नामांकन की अधिसूचना जारी हो जाएगी। 
विज्ञापन


भाजपा ने इस बार अपने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया है। अभी आठ मंत्रियों के टिकट होल्ड हैं। एक मंत्री यशोधरा राजे ने स्वास्थ्य के चलते चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। भाजपा ने अभी तक 57 विधायकों को टिकट दिया है। वहीं, तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed