फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BJP CEC meeting decided on 94 seats, BJP's fifth list will come on Saturday

MP Election 2023: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 94 प्रत्याशियों पर लगाई मुहर, पांचवीं सूची कल आएगी

Fri, 20 Oct 2023 11:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Oct 2023 11:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची के अगले दिन भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी 94 सीटों पर नाम तय कर दिए है। अब भाजपा की पांचवीं सूची शनिवार को जारी होगी।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP CEC meeting decided on 94 seats, BJP's fifth list will come on Saturday
भाजपा सीईसी की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची के अगले दिन भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी 94 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं। अब भाजपा की यह पांचवीं सूची शनिवार को जारी होगी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के बचे सभी 94 प्रत्याशियों के नामों पर मंथन हुआ। बैठक में सभी सीटों के उम्मीदवारों पर मुहर लगा दी गई। यह सूची शनिवार को जारी की जा सकती है। इसमें एक साथ ही सभी 94 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


पांच मंत्रियों व दो दर्जन विधायकों के कट सकते टिकट
पांचवीं व संभवत: अंतिम सूची में चार से पांच मंत्रियों और करीब दो दर्जन विधायकों के टिकट काटने की चर्चा है। इसको लेकर भाजपा ने पहले ही डैमेज कंट्रोल करने की प्लानिंग तय कर रखी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। 
विज्ञापन


शिवराज व वीडी भोपाल लौटे
बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल रवाना हो गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी बाकी सीटों पर शनिवार को नाम जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछली कुछ सीटों पर क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को लेकर भी दोबारा विचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अगस्त को आई थी पहली सूची
भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे। इसके बाद दूसरी सूची में सिंगल नाम और तीसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट देकर चौंका दिया था। 39 प्रत्याशियों की इस सूची में तीन विधायकों के भी टिकट काटे गए थे। वहीं, चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया। अब बची 94 सीटों में 9 मंत्री समेत 67 विधायक और 27 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान होना है।
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed