फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Beloved sisters will write that liquor shop will be closed! Uma Boli: Collector will accept

MP Election: उमा ने फिर उठाया शराब दुकान बंद कराने का मुद्दा,बोली- बहनों से लिखवा कर कलेक्टर के पास भेजती हूं

Tue, 24 Oct 2023 10:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 Oct 2023 10:07 PM IST
सार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सीएम उमा भारती ने फिर शराब की दुकान का मुद्दा उठाया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Beloved sisters will write that liquor shop will be closed! Uma Boli: Collector will accept
सीएम उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सीएम उमा भारती ने फिर शराब दुकानों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे बड़े भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जहां लाडली बहनें लिखकर देंगी वहां शराब की दुकान भी बंद हो जाएगी। पूर्व सीएम ने लिखा कि इसके लिए शिवराज जी का अभिनंदन, ऐसी कई दुकानें मेरी नजर में हैं। मैं अभी दो से तीन दिन में ही लाडली बहनों से लिखवा कर कलेक्टर के पास भिजवाती हूं। चुनाव आचार संहिता के चलते क्या वे सीएम की घोषणा को मानेंगे? 
विज्ञापन


चुनाव नहीं लडने की बात मुझे नीचा दिखाने को फैलाई 
उमा भारती ने एक एक अन्य ट्ववीट में दो विषय पर अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए मेरे चुनाव लड़ने की बात एक शरारतपूर्ण और मुझे नीचा दिखाने के लिए फैलाई गई अफवाह थी। मैंने 2019 का चुनाव लड़ते समय कहा था कि मैं 2024 का चुनाव लडूंगी और अब मैंने कुछ समय पहले यह कहा है कि इस बारे में मेरा बोलने का समय खत्म हो गया है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर वक्तव्य दे सकते हैं। 
विज्ञापन


हार जीत कर्मों और जनता के आशीर्वाद पर निर्भर
वहीं, दूसरे विषय पर उमा भारती ने कहा कि कार्तिक मास में कुछ समय के लिए हिमालय जाती हूं। इसका मतलब पूरा महीना नहीं है। मेरी कुछ दिनों की अनुपस्थिति का मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि मैं पार्टी को हराना चाहती हूं। हारना जीतना हमारे कर्मों से और जनता के आशीर्वाद से तय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed