फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Angered by the ticket being cut, BJP leaders showed rebellious attitude

MP Election 2023: टिकट कटने से नाराज भाजपा नेताओं ने दिखाए बगावती तेवर, प्रत्याशियों का कर रहे खुलकर विरोध

Tue, 03 Oct 2023 07:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

MP Election 2023: परासिया में ज्योति डेहरिया को टिकट दी गई है, जिसको लेकर बावरिया गुट नाराज है। पूर्व एमएलए रहे बावरिया को मनाने के लिए रविवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी परासिया में उनके घर गए थे लेकिन आधे घंटे हुई गुप्त चर्चा के बाद भी बावरिया सुशील मोदी से नहीं मान पाए।

विज्ञापन
MP Election 2023: Angered by the ticket being cut, BJP leaders showed rebellious attitude
बावरिया को मनाने पहुंचे सुशील मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परासिया अमरवाड़ा और जुन्नारदेव में टिकट वितरण से नाराज नेताओं ने बगावत कर दी है। इन तीनों विधानसभा क्षेत्र में खुद को टिकट का दावेदार मानने वाले नेता भाजपा संगठन से नाराज तो हैं, वहीं खुलेआम प्रत्याशियों का विरोध करते नजर आ रहे हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन्हें मनाने की जवाबदारी बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि को दी गई थी, लेकिन वे भी इन नाराज नेताओं को नहीं मना पाए। 
विज्ञापन


बता दें परासिया में ज्योति डेहरिया को टिकट दी गई है, जिसको लेकर बावरिया गुट नाराज है। पूर्व एमएलए रहे बावरिया को मनाने के लिए रविवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी परासिया में उनके घर गए थे लेकिन आधे घंटे हुई गुप्त चर्चा के बाद भी बावरिया सुशील मोदी से नहीं मान पाए। वहीं सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि बावरिया के पास पहुंचे, लेकिन उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

MP Election 2023: Angered by the ticket being cut, BJP leaders showed rebellious attitude
छिंदवाड़ा में नाराज नेताओं ने सहभोज किया। - फोटो : अमर उजाला
जुन्नारदेव और अमरवाड़ा में भी यही हालत
जुन्नारदेव में भी कुछ ऐसे ही हालत देखने को मिल रहे हैं। यहां नथन शाह की टिकट के खिलाफ आशीष ठाकुर लाम बंद हो गए हैं तथा उनके समर्थक एक नई नीति बनाने की तैयारी में हैं। इन्हें भी मानने का प्रयास किया गया, लेकिन सुशील मोदी के मनाने पर वह तैयार नहीं हुए। अमरवाड़ा में पहले ही उत्तम ठाकुर के समर्थक मोनिका बट्टी का विरोध कर चुके हैं, समझा जा सकता है कि तीनों जगह एक से हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed