फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona update: 20 cases of corona were found in MP, 8 in Bhopal and 7 in Indore; Active cases increased to 184

MP Corona update: मप्र में कोरोना के 20 केस मिले, भोपाल में 8 और इंदौर में 7; एक्टिव केस बढ़कर 184 हुए 

Mon, 20 Dec 2021 11:58 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 20 Dec 2021 11:58 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में इनमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 24 घंटे में 20 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 8 मरीज भोपाल में मिले हैं। 
 

विज्ञापन
MP Corona update: 20 cases of corona were found in MP, 8 in Bhopal and 7 in Indore; Active cases increased to 184
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। इनमें से सबसे अधिक भोपाल में 8 मरीज सामने आए हैं। इंदौर में 7 और सागर में 5 मरीजों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। दो हफ्ते पहले तक प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 140 के आसपास बनी हुई थी। इस वजह से लगातार बढ़ोतरी चिंताजनक है। 13 दिन बाद कोरोना से एक मौत भी रिपोर्ट हुई है, जो सागर में हुई। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 7 लाख 93 हजार मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को भी 17 मरीज ठीक हुए। रिकवरी रेट 98% से अधिक बना हुआ है। रविवार को भी 51 हजार सैम्पल की जांच हुई। 20 पॉजिटिव निकले हैं। भोपाल में यूके से लौटी 19 वर्षीय छात्रा पॉजिटिव आई है। इससे पहले यूएस से आई एक 22 वर्षीय छात्रा पॉजिटिव आई थी। विदेश से लौटे 6 लोग अब तक शहर में पॉजिटिव निकले हैं। सभी के सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इनमें से किसी को भी गंभीर लक्षण नहीं हैं। वहीं, अब तक किसी के भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से इन्फेक्ट होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed