फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 153 new positives were found in the state, 15 out of 135 hospitalized on oxygen

MP Corona Update: प्रदेश में 153 नए पॉजिटिव मिले, अस्पताल में भर्ती 135 में 15 ऑक्सीजन पर 

Fri, 04 Mar 2022 03:52 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Mar 2022 03:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कोरोना के आकड़ों में तेजी से गिरावट आ रही है। गुरुवार को प्रदेश में 32 हजार जांच में 153 कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं, 515 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 1871 है।  

विज्ञापन
MP Corona Update: 153 new positives were found in the state, 15 out of 135 hospitalized on oxygen
एमपी में कोरोना के मामले (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश के कोरोना के आकड़ों में तेजी से गिरावट आ रही है। गुरुवार को प्रदेश में 32 हजार जांच में 153 कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं, 515 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 1871 है। 

विज्ञापन

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 135 कोरोना मरीज भर्ती है। इनमें से 15 मरीज ऑक्सीजन पर है। भोपाल में 44 भर्ती मरीज में से 8 और इंदौर में भर्ती 8 मरीज में से 1 मरीज को आक्सीजन की जरूरत है। अब तक प्रदेश में 10 लाख 39 हजार 745 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 27 हजार 142 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 732 मरीजों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन

17 जिलों में कोई केस नहीं मिला 
प्रदेश के 17 जिलों में कोई भी पॉजिटिव का नया केस गुरुवार को नहीं मिला है। इनमें अशोकनगर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सीधी, सिंगरौली और विदिशा में कोई केस नहीं मिला है। बुरहानपुर में कोई भी एक्टिव केस नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल-इंदौर में ही डबल डिजिट में केस
गुरुवार को प्रदेश में सिर्फ भोपाल और इंदौर में ही दो डिजिट में कोरोना के नए मरीज मिले है। भोपाल में 26 और इंदौर में 17 मरीज मिले है। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम नए मरीज मिले है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed