MP Corona Update: प्रदेश में 117 नए केस, 1037 एक्टिव केस बचे, अस्पताल में 113 भर्ती
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में है। रविवार को 49 हजार जांच में 117 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 1037 एक्टिव केस है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में है। रविवार को 49 हजार जांच में 117 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 1037 एक्टिव केस है।
प्रदेश के अलग- अलग अस्पताल में 113 मरीज भर्ती है। इनमें से 10 मरीज गंभीर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 48 भर्ती मरीज में से 6 और इंदौर में 6 भर्ती मरीज में 1 गंभीर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 172 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 28 हजार 402 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 की जान जा चुकी है। रविवार को 395 मरीज ठीक हुए है।

22 जिलों में नया केस नहीं
रविवार को प्रदेश के 22 जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है। इसमें अलीराजपुर, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली में कोई नया केस नहीं मिला है। वहीं, निवाड़ी, सीधी, बुरहानपुर जिले में कोई एक्टिव केस भी नहीं है।
सिर्फ 3 जिलों में 10 से ज्यादा केस
प्रदेश में सबसे ज्यादा केस जबलपुर में मिले है। रविवार को भोपाल में 12, जबलपुर में 18 और रायसेन में 12 नए केस मिले है। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम नए केस आए है।
