{"_id":"626cd9505ee92d65b6166df1","slug":"mp-corona-scared-again-new-positives-increased-11-times-in-6-days-active-cases-doubled-to-150","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona News: 6 दिन में 11 गुना बढ़ गए नए केस, एक्टिव केस दोगुना होकर 150 पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona News: 6 दिन में 11 गुना बढ़ गए नए केस, एक्टिव केस दोगुना होकर 150 पर पहुंचे
Sat, 30 Apr 2022 01:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:44 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। प्रदेश में 6 दिन में 11 गुना नए पॉजिटिव आए है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी दोगुना हो गई है।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। प्रदेश में 6 दिन में 11 गुना नए पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी दोगुना हो गई है।
प्रदेश में शुक्रवार को 8061 जांच में 46 नए पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 और एक्टिव मरीजों की संख्या 70 थी। अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 150 पहुंच गई है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 18 मरीज भर्ती है। इनमें से 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में नए मरीज बालाघाट में 1, भोपाल में 8, दतिया में 1, गुना में 3, ग्वालियर में 11, इंदौर में 9, जबलपुर में 1, मुरैना में 5, राजगढ़ में 2, शिवपुरी में 5 मिले हैं। अब तक प्रदेश में 10 लाख 41 हजार 460 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 30 हजार 575 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10 हजार 735 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 14 मरीज ठीक हुए।
सबसे ज्यादा इंदौर में 39 एक्टिव मरीज
प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 150 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस इंदौर में 39 है। इसके बाद ग्वालियर और भोपाल में 25-25 एक्टिव केस है। शेष एक्टिव केस अन्य जिलों में है।

| दिनांक | नए कोरोना केस | कुल एक्टिव केस |
|---|---|---|
| 25 अप्रैल | 4 | 70 |
| 26 अप्रैल | 13 | 75 |
| 27 अप्रैल | 15 | 83 |
| 28 अप्रैल | 29 | 95 |
| 29 अप्रैल | 34 | 118 |
30 अप्रैल |
46 |
150 |