फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP congress: Congress constitutes media department, Abhay Dubey as state media coordinator and KK Mishra as president

MP News: कांग्रेस ने मीडिया विभाग गठित किया, अभय दुबे स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर और केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया

Fri, 27 May 2022 12:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 May 2022 12:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग भंग करने के बाद नए पदाधिकारियों के साथ गठन भी कर दिया गया। नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर और केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
MP congress: Congress constitutes media department, Abhay Dubey as state media coordinator and KK Mishra as president
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग भंग करने के बाद नए पदाधिकारियों के साथ गठन भी कर दिया गया। नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर और केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तरफ से गुरुवार को मीडिया विभाग का गठन किया गया है। इसमें स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, अध्यक्ष और 6 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा 32 प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए हैं। नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, संगीता शर्मा, अजय यादव और अब्बास हफीस को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भूपेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष (रिसर्च), नरेंद्र सलूजा उपाध्यक्ष (समन्वयक पीसीसी चीफ) और विभा डागोर को उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण) बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें जीतू पटवारी पीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष और मीडिया विभाग के अध्यक्ष थे। उन्होंने कांग्रेस के चिंतन शिविर में एक व्यक्ति एक पद के निर्णय के बाद मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से मुक्त करने की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पेशकश की थी। जिसके बाद गुरुवार को कमलनाथ ने मीडिया विभाग को भी भंग कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed