फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP cabinet decisions: The current system of country liquor will remain in force till March 31, 2022, 868 posts approved in the Mining department

मप्र कैबिनेट के फैसले: देशी शराब की मौजूदा व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक रहेगी लागू, खनिज विभाग में 868 पदों को मंजूरी 

Tue, 02 Nov 2021 02:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 02 Nov 2021 02:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए खनिज विभाग में 868 पदों को मंजूरी दी है। साथ ही, देशी शराब की मौजूदा व्यवस्था को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। यह फैसला कोरोनावायरस के प्रकोप को ध्यान में रखकर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
MP cabinet decisions: The current system of country liquor will remain in force till March 31, 2022, 868 posts approved in the Mining department
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए खनिज विभाग में 868 पदों को मंजूरी दी है। साथ ही, देशी शराब की मौजूदा व्यवस्था को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। यह फैसला कोरोनावायरस के प्रकोप को ध्यान में रखकर लिया गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई फैसले हुए। आबकारी विभाग के देशी शराब की प्रदाय व्यवस्था को 31 मार्च 2022 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अफसरों का कहना है कि कोरोना काल की वजह से देशी शराब प्रदाय व्यवस्था को 31 अक्टूबर 2021 तक यथावत रखा गया था। नई व्यवस्था बनाना इस समय अव्यवहारिक होगा। अफसरों का तर्क है कि मौजूदा व्यवस्था को आगे बढ़ाने से शासन को राजस्व का कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि दुकानों का नवीनीकरण और नए ठेके भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही बैठक में खनिज विभाग में 511 नियमित व आउटसोर्स से 357 पदों को भरने की मंजूरी दी गई। सरकार के प्रवक्ता व राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि बैठक में खनिज विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए नए पद स्वीकृत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने था। अभी विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में 848 पद स्वीकृत हैं। वर्ष 2015 के बाद पद नहीं बढ़ाए गए हैं, जबकि काम जरूर बढ़ गया है। खनिज राजस्व भी अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है, पर कर्मचारियों की संख्या कम है। ऐसे में सरकार ने पदों को बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज की उपलब्धता में कमी और मांग में वृद्धि के कारण अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है। स्वीकृत खनन कार्य को सुनिश्चित करने के लिए भ्रमण और निगरानी बढ़ाना भी जरूरी है। इसके मद्देनजर विभाग ने 511 नियमित और 357 पद आउटसोर्स से भरे जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। नए पद बनने से सालाना 20 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।


स्ट्रीट वेंडर्स को 1-1 हजार रुपए का अनुदान 
कैबिनेट ने कोरोना के समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा, ऑक्सीजन समेत अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय राशि और मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता ऋण योजना के तहत  6 लाख 10 हजार 60 स्ट्रीट वेंडर्स को एक-एक हजार रुपए का अनुदान देने संबंधी फैसलों पर भी मुहर लगाई है। मध्य प्रदेश काष्ठ चिरान अधिनियम में संशोधन सहित अन्य प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। अधिनियम में संशोधन से छोटे फर्नीचर कारोबारियों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed