{"_id":"626ba857cd44be3c68557aab","slug":"mp-board-result-10th-12th-results-declared-cm-shivraj-and-kamal-nath-congratulate-the-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी बोर्ड रिजल्ट: 10 वीं 12 वीं के नतीजे घोषित, सीएम शिवराज और कमलनाथ ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी बोर्ड रिजल्ट: 10 वीं 12 वीं के नतीजे घोषित, सीएम शिवराज और कमलनाथ ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं
Fri, 29 Apr 2022 04:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 29 Apr 2022 04:08 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने शुक्रवार को राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम कमलनाथ ने उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने शुक्रवार को राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम कमलनाथ ने उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं, वहीं उन्होंने असफल होने वाले विद्यार्थियों से निराश न होने की अपील की।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने रिजल्ट जारी होने से पहले 10वीं व 12वीं के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि 'मेरे प्रिय भांजे-भांजियों, आज 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने वाले है, जो सफल होंगे उनको बहुत-बहुत बधाई, लेकिन अगर असफल हुए तो चिंता मत करना। COVID19 की परिस्थितियों के बावजूद भी, आपने परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए खूब मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे प्यारे बच्चों, कई बार सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है। यदि असफल होना तो चिंता मत करना, निराश मत होना, 'रुक जाना नहीं योजना' अभी भी चालू है। आप तैयारी के बाद इसी साल फिर से परीक्षा दे पाओगे, आपका साल भी खराब नहीं होगा। प्रिय बेटे-बेटियों, सफलता और असफलता में समान भाव रखना। अगर सफलता नहीं भी मिली, तो फिर से प्रयास करना।
मैं फिर एक बार कह रहा हूं, बधाइयां व शुभकामनाएं, लेकिन असफल होने की चिंता भी नहीं करना है। निराश नहीं होना है। फिर आगे की सफलता के लिए और भी मेहनत करना है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं!'
वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वी और 12वी बोर्ड की परीक्षा के आज घोषित हुए परिणामो में सभी सफल विद्यार्थियों को बहुत- बहुत बधाई।
जो विद्यार्थी सफल नहीं हो पाये हैं, वो निराश, हताश ना हों। यह अंतिम अवसर नहीं है, ज़िंदगी में कई अवसर आयेंगे। प्रयास करते रहिये, सफलता निश्चित मिलेगी। जीवन की सारी बाधाएँ पार कर आप प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें,आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना।'
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि परीक्षा के परिणाम आप सबकी अपेक्षा के अनुरूप हों और आप सभी की मेहनत रंग लाए इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी विद्यार्थियों को सोशल मीडिया में पोस्ट कर शुभकामनाएं दी।
