{"_id":"62fdace8a11c04765b56a500","slug":"mp-bjp-mission-2023-round-of-meetings-in-bjp-state-working-committee-meeting-in-pachmarhi-on-26-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP BJP MISSION 2023: बीजेपी में बैठकों का दौर, 26 अगस्त को पचमढ़ी में प्रदेश कार्यसमिति बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP BJP MISSION 2023: बीजेपी में बैठकों का दौर, 26 अगस्त को पचमढ़ी में प्रदेश कार्यसमिति बैठक
Thu, 18 Aug 2022 08:48 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 18 Aug 2022 08:48 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव की बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। बीजेपी में बैठक का दौर जारी है। इसके तहत ही बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 26 अगस्त को पचमढ़ी में होगी।
विज्ञापन
बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव की बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। बीजेपी में बैठक का दौर जारी है। इसके तहत ही बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 26 अगस्त को पचमढ़ी में होगी।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित वृहद बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण 24 अगस्त से पचमढ़ी में आयोजित किया जाएगा। जो 26 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ संपन्न होगा। प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।
विज्ञापन
हितानंद ने बताया कि जन्माष्टमी पर श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती है। इस दिन जिला एवं मंडल केंद्रों पर श्रद्धांजलि तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 अगस्त को देश के गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल आगमन होगा। इस दिन शाह कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाली वैचारिक संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति विषय पर संबोधित करेंगे। महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर तक होगी। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में कार्यकर्ता रचनात्मक एवं सेवा कार्यो में जुटेंगे। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर तक श्रद्धांजलि के कार्यक्रम एवं 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भी प्रदेश भर में कार्यकर्ता अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन में भारत अव्वल
उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन में भारत ने दुनिया में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को बूस्टर डोज लगे, इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है। संगठन भी सरकार के प्रयासों में सहभागिता कर रहा है। लोग अधिक से अधिक बूस्टर डोज लगाएं इसके लिए जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में मोर्चा और प्रकोष्ठ के अलग अलग शहरों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे।
प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक
इससे पहले बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को बड़ी बैठक आयोजित हुई। नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम की हार पर और आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाने की बात कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद, विधायक और पदाधिकारियों को काम करने की नसीहत दी है। उन्होंने कमजोर बूथ को मजबूत करने के लिए जुट जाने की बात कही। साथ ही कहा कि यदि किसी ने काम नहीं किया तो उस पर विचार किया जाएगा। वीडी शर्म ने बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा की है। नगर निकाय चुनाव में करीब 50 प्रतिशत वोट मिला है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत है। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए सरल एप का प्रजेंटेशन दिया गया। इस एप से कमजोर बूथ से लेकर बूथ वार मतदाओं की जानकारी रहेंगी। एप पर विधायक और सांसद कमजोर बूथों की जानकारी एप के माध्यम से देनी होगी। इस एप में वोटर्स की जाति का भी उल्लेख होगा। सीएम ने बैठक में कहा कि जो जमीन माफियाओं से छुड़ाई गई है। वह पर स्वराज कॉलोनी बसाई जाएगी। इससे साफ है कि बीजेपी ने विधानसभा 2023 की प्रदेश में तैयारी तेज कर दी है।
