फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP BJP has 1 million followers on Twitter: Competition in BJP-cogress, increasing numbers by Congress bid campaign

MP BJP के ट्विटर पर 1 मिलियन फॉलोअर: भाजपा-कांग्रेस में टक्कर, कांग्रेस बोली- प्रपंच से बढ़ा रहे संख्या

Sat, 07 May 2022 01:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 07 May 2022 01:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अब दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर भी टक्कर हो रही है। बीजेपी एमपी ट्विटर पर 1 मिलियन फॉलोअर के साथ कांग्रेस के बराबर पहुंच गई है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रपंच और धन के दुरुपयोग से संख्या बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
MP BJP has 1 million followers on Twitter: Competition in BJP-cogress, increasing numbers by Congress bid campaign
बीजेपी, कांग्रेस

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी में अब दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर भी टक्कर हो रही है। बीजेपी एमपी ट्विटर पर 1 मिलियन फॉलोअर के साथ कांग्रेस के बराबर पर पहुंच गई है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रपंच और धन के दुरुपयोग से संख्या बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया पर कांग्रेस को पछाड़ दिया है। ट्विटर पर बीजेपी के 1 मिलियन फॉलोअर के साथ कांग्रेस से काफी आगे निकल गई है। फेसबुक पर कांग्रेस के 6 लाख 37 हजार फॉलोवर है, जबकि मध्य प्रदेश बीजेपी के 1 मिलियन के पार फॉलोअर हैं। ट्विटर पर कांग्रेस बीजेपी से आगे थी, लेकिन अब कांग्रेस को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

 
इस पर बीजेपी के सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा ने कहा कि हम कांग्रेस से फॉलोअर के मामले में फेसबुक पर डबल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ना तो जमीनी स्तर पर, ना ही सोशल मीडिया पर है। कांग्रेस दोनों ही जगह से गायब है। शर्मा ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश में संगठनात्मक 57 जिले हैं, जहां प्रत्येक जिले में फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, ट्विटर और वाट्सएप चार बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीजेपी के इंचार्ज हैं। जो नीचे तक नेटवर्क पर काम कर रहे हैं। हर जिले का बीजेपी का फेसबुक पेज है। जिससे जनता को जोड़ा जा रहा है। हमारी एक सोशल मीडिया बड़ी टीम खड़ी हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता से घबरा कर बीजेपी द्वारा भी अपने फॉलोअर बढ़ाने के लिए तरह-तरह के प्रपंच किए जा रहे हैं। यह केवल प्रायोजित तरीके से अपने फॉलोअर बढ़ा सकते हैं। केवल इवेंट कर सकते हैं। केवल धन संपत्ति का दुरुपयोग करके संख्या बढ़ा सकते हैंं। भारतीय जनता पार्टी को ना कोई धरातल पर पसंद करता है और ना ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर। कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ जी जनता से जुड़े हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed