{"_id":"5a7067224f1c1ba3268b75c8","slug":"mp-bjp-core-committee-meeting-on-forthcoming-assembly-elections-postponed-as-cm-falls-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम चौहान पड़े बीमार, चुनावों को लेकर कोर कमेटी की बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम चौहान पड़े बीमार, चुनावों को लेकर कोर कमेटी की बैठक स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा के लिए सोमवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक रद्द हो गई। इस बैठक में पार्टी की गतिविधियां और विधायकों के कामकाज का लेखा-जोखा लिया जाना था। मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होना और संसद का बजट सत्र शुरू होने को बैठक रद्द होने के वजह बताई गई है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश के बाद यह बैठक बहुत लंबे समय बाद आयोजित हो पाई थी जिसमें हर महीने विधायकों के कार्यों की समीक्षा करनी थी। शाह ने पिछले साल अगस्त में अपने तीन दिवसीय भोपाल दौरे के दौरान इसके निर्देश दिए थे। कोर कमेटी के सदस्यों से पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भी कहा गया था। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक यह बैठक मुंगावली और कोलारास में उपचुनाव के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।
इन दो सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान में विपक्षी कांग्रेस पार्टी के मुकाबले पिछड़ चुकी बीजेपी के नेताओं ने तय किया था कि प्रत्याशियों के ऐलान के बाद पार्टी चुनाव अभियान और स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर देगी। हालांकि अब इसमें देर हो गई है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा है कि बैठक अपरिहार्य कारणों की वजह से स्थगित कर दी गई। हालांकि उन्होंने कांग्रेस के 'घर वापसी' अभियान के जरिये राज्य में सत्ता हासिल करने के दावा को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'घर वापसी' का सपना कभी पूरा नहीं होगा।