फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Villagers attack police in Morena four constables injured

Morena: सटोरिये को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, थाना प्रभारी का सिर फोड़ा, चार आरक्षक घायल

Tue, 22 Nov 2022 03:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 03:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी का सिर फूट गया और चार कांस्टेबल घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Villagers attack police in Morena four constables injured
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले में सोमवार रात लोंगट गांव में सटोरिये को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पथराव करते हुए थाना प्रभारी का सिर फोड़ दिया। घटना बागचीनी थाना क्षेत्र की है। हमले में थाना प्रभारी के साथ चार आरक्षक भी घायल हुए हैं। हमलावर पुलिस के कब्जे से आरोपी को भी छुड़ाकर ले गए। हमलावरों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी थीं। पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद और 18 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसडीओपी ऋतु केवड़े ने बताया, बागचीनी थाना प्रभारी रात्रि गश्त पर निकले थे, तभी उनको मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लोंगट गांव में सुखलाल कुशवाह नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी अपनी टीम ले साथ लोंगट गांव में दबिश देने पहुंच गए। चूंकि सटोरिये के सामने एक बड़ा शीशा लगा हुआ था। इस शीशे में अंदर बैठा हुआ व्यक्ति बाहर आने-जाने वाले व्यक्ति को तो देख सकता है, लेकिन बाहर वाला व्यक्ति अंदर बैठे व्यक्ति की गतिविधि नहीं देख सकता है। इसलिए जैसे ही पुलिस इसके घर के पास पहुंची, सटोरिये ने दूर से ही देख लिया। नजदीक पहुंचने पर सटोरिये ने घर की महिलाओं को आगे कर दिया। दरवाजे पर पहुंचते ही घर की महिलाओं ने पुलिस के साथ झूमा-झटकी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिलाओं को एक तरफ करते हुए अंदर घुसकर सटोरिए को दबोच लिया। इस दौरान सटोरिये ने अपना लैपटॉप घर के पिछवाड़े फेंक दिया। पुलिस ने सटोरिये को पकड़कर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस के कुछ जवान पिछवाड़े से लैपटॉप उठाने गए थे। इसी दौरान करीब आधा सैकड़ा लोगों ने एकजुट होकर पुलिस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Villagers attack police in Morena four constables injured
पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने मारपीट करते हुए पथराव शुरू कर दिया। सिर पर पत्थर लगने से थाना प्रभारी बलवीर सिंह का सिर फट गया और चार आरक्षक घायल हो गए। इस दौरान हमलावर पुलिस के कब्जे से आरोपी सुखलाल के साथ लैपटॉप लूटकर ले गए। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद तीन थानों की पुलिस बल लेकर गांव में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान पुलिस पांच लोगों को पकड़कर थाने लाई। यहां पर उनको राउंडअप किया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed