फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uncle opens fire over land division, nephew killed on the spot, brother seriously injured

Morena News: जमीन बंटवारे को लेकर चाचा ने बरसाई गोलियां, भतीजे की मौके पर मौत, भाई गंभीर घायल

Wed, 10 Dec 2025 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Dec 2025 04:14 PM IST
सार

मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र के बैंडा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाचा ने घात लगाकर भाई और भतीजे पर गोली चलाई। भतीजे की मौके पर मौत, भाई गंभीर घायल। पुलिस ने सात आरोपियों पर हत्या व प्रयास का केस दर्ज कर तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
Uncle opens fire over land division, nephew killed on the spot, brother seriously injured
मृतक ओमप्रकाश गुर्जर

विस्तार

मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के बैंडा गांव में बुधवार सुबह पारिवारिक बंटवारे के विवाद में चाचा ने अपने ही भाई और भतीजे को गोली मार दी। इस गोलीबारी में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


बैंडा गांव निवासी दशरथ गुर्जर का अपने ही भाई बाला गुर्जर से जमीन बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बुधवार को दशरथ अपने बेटे ओमप्रकाश गुर्जर के साथ बाइक से टेकरी चौराहे से गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में संता की तिवारी के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी बाला गुर्जर ने अपने छह साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत; कंटेनर से पुलिस वाहन की हुई थी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोलीबारी में भतीजे ओमप्रकाश गुर्जर को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता दशरथ गुर्जर के हाथ में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाला गुर्जर ने अपने पिता और अन्य भाइयों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी और मौका मिलते ही रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बैंडा गांव में जमीनी विवाद पर भाई-भतीजे को गोली मारी है, जिसमें भतीजे की मौत हो गई है और भाई गंभीर घायल है।आरोपी भी एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed