{"_id":"62da5e989631a52a6c4a6025","slug":"junior-engineer-who-went-to-collect-electricity-bill-in-morena-was-beaten-up-by-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: बिजली बिल वसूलने गए जूनियर इंजीनियर को दबंगों ने पीटा, भागकर बचाई जान, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: बिजली बिल वसूलने गए जूनियर इंजीनियर को दबंगों ने पीटा, भागकर बचाई जान, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज
Fri, 22 Jul 2022 01:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:53 PM IST
सार
जूनियर इंजीनियर के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, घटना के बाद दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। तीन लोगों पर मारपीट और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुरैना में जेई को दबंगों ने पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में बिजली बिल वसूलने जाना जूनियर इंजीनियर को भारी पड़ गया। गांव में कुछ दबंगों ने जेई पर हमला कर दिया, किसी तरह जेई ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। जेई के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, घटना के बाद दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। तीन लोगों पर मारपीट और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव में की बताई जा रही है। सिहोनिया उप केंद्र पर पदस्थ बिजली कंपनी के जेई नीरज लुनिया, लाइनमैन वीरेंद्र सिंह कुशवाह, संतोष कुमार प्रजापति, संदीप जाटव और सकलदीप जाटव के साथ लेपा गांव में बकायादारों के यहां बिल की राशि वसूलने गए थे। लेपा गांव के वीरेंद्र सिंह तोमर पर 50 हजार रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है। जब जेई नीरज लुनिया ने वीरेंद्र सिंह तोमर से बकाया बिल का भुगतान करने कहा तो उन्होंने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। गालियों का विरोध किया तो वीरेंद्र सिंह ने करू सिंह पुत्र तोमर और टिल्लू तोमर को बुला लिया। तीनों ने मिलकर बिजली कंपनी की टीम पर हमला कर दिया। दबंगों ने जेई को जूतों से पीटा फिर पथराव शुरू कर दिया। घटना का वीडियो एक बिजली कर्मचारी ने बना लिया जो पुलिस को भी सौंपा गया है और इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। किसी तरह जेई मौके से जान बचाकर भागे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत पर तीन आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सिहोनिया थाना प्रभारी पवन भदौरिया ने बताया कि वीरेंद्र तोमर, करू तोमर व टिल्लू तोमर पर प्रकरण दर्ज कर लिया है,उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम भी लेपा गांव भेजी है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।