फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Dresser tied condom wrapper on the wound of a woman in Morena

MP News: महिला के सिर पर बांधा कंडोम का रेपर, पट्टी खोलते ही डॉक्टर हक्का-बक्का रह गया

Sat, 20 Aug 2022 12:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 12:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के पोरसा कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीज के सिर पर कंडोम का रेपर बांध दिया। जब डॉक्टर ने पट्टी खोली तो हक्का-बक्का रह गया।

विज्ञापन
Dresser tied condom wrapper on the wound of a woman in Morena
रुई की जगह कंडोम के रेपर लगाकर ड्रेसिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में बेहाल हो रही स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की खबरों के बीच मुरैना जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरान कर देने के साथ-साथ ही घोर लापरवाही का नमूना है। दरअसल, यहां एक महिला के सिर की ड्रेसिंग करते वक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी ने सिर पर कंडोम का रेपर बांध दिया। इतना ही नहीं ऊपर से पट्टी बांधकर महिला को जिला अस्पताल भी रेफर कर दिया। जब जिला अस्पताल में डॉक्टर ने महिला के सिर की पट्टी खोली तो कंडोम का रेपर देखकर वो हैरान रह गए।

विज्ञापन


बता दें कि मामला मुरैना जिले के पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का है, जहां एक महिला को सिर में चोट लगने के कारण इलाज के लिए लाया गया था। दरअसल महिला के सिर पर ईंट गिर गई थी, जिसके कारण उसके सिर पर घाव हो गया था और खून बह रहा था। परिजन जब उसे पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे तो सिर पर टांके लगाने की जगह पट्टी ही बांधकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैरानी की बात तो ये है कि ड्रेसिंग करने वाले कर्मचारी ने रूई की जगह कंडोम का रेपर लगाकर महिला के सिर में पट्टी बांध दी थी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से रेफर होकर आई घायल महिला के सिर की पट्टी को जैसे ही जिला अस्पताल में डॉक्टर ने खोला तो पट्टी के नीचे घाव के ऊपर कंडोम का रेपर देख वो हैरान रह गए। जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों तक ये बात पहुंची तो हड़कंप मच गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, बीएमओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगेंगे और संबंधित ड्रेसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, मुरैना जिले में 200 से ज्यादा प्राथमिक, उप स्वास्थ्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ सिविल अस्पताल हैं. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल-बेहाल है. सामान्य मामलों में भी उपचार नहीं होता और सीधे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed