फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena police areested the wife and her lover who killed the husband

MP News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नदी में जिंदा बहाया, 22 महीने बाद ऐसे खुला खौफनाक हत्या का राज

Sat, 13 Aug 2022 03:57 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 13 Aug 2022 03:57 PM IST
सार


मुरैना में 22 महीने पहले नहर में धकेल कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उसकी हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Morena police areested the wife and her lover who killed the husband
मुरैना पुलिस ने व्यक्ति की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरैना में 22 महीने पहले हुई एक हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गुमशुदा व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। हत्या करने का तरीका एक पेशेवर किलर की तरफ अपनाया गया। मारने से पहले मृतक को बाजार की कहकर घर से घटनास्थल पर ले जाया गया और फिर नीद की गोलियां खिलाकर नशे की हालत में उसे जिंदा नहर में डूबो दिया। सिहोनिया थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद और मृतक के फोन से हुई बातचीत के आधार पर मामले का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने की जांच शुरू
जानकारी के अनुसार, छत्त का पुरा गांव निवासी महिला मीरा बाई पत्नी रामजीलाल सखवार ने 7 जून 2022 को पुलिस में बेटे विश्वनाथ सखवार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका बेटा करीब दो साल से घर नहीं आया है। पहले वह  रिश्तेदारों और गांव वालों के पास फोन कर लिया करता था। साथ वह मिलने भी आ जाता था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


साइबर सेल की मदद से खुला राज
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की तो उसका मोबाइल फोन चालू था और लोकेशन मुरैना में मिली। कॉल डिटेल निकाली गई तो विश्वनाथ सखवार की बात उसकी बहन से हुई थी। पुलिस ने विश्वनाथ की बहन से पूछताछ की। बहन के मुताबिक, उसके पास भाई की एक कॉल आई थी, लेकिन आवाज भाई की न लगने पर उसने फोन काट दिया। गहन पूछताछ के दौरान पुलिस का शक उसकी पत्नी पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस छानबीन में सामने आया कि मृतक की पत्नी को उसके ही गांव के अरविंद सखवार के साथ कई बार देखा गया है। संदेह के आधार पर अरविंद व विश्वनाथ की पत्नी को थाने बुलाया गया। पूछताछ के दौरान हत्या का मामला खुला गया। मृतक की पत्नी उसे बाजार की कहकर घर से ले गई थी। बाद में उसे नींद की गोलियां खिलाई गई और नशे की हालत में हाथ पैर बांध कर नहर में जिंदा डूबा दिया। 


पुलिस ने भेजा जेल 
एबी रोड स्थित सिकरौदा नहर में पहले कपड़े उतारे और मोबाइल छीनकर उसे धकेल दिया। कुछ दिन बाद सरायछौला थाना पुलिस ने उसके शव को बरामद किया था, लेकिन गुमशुदगी दर्ज न होने की वजह से पुलिस उसके परिजनों तक नहीं पहुंच सकी। थाना प्रभारी सिहोनिया पवन सिंह भदौरिया का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed