फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Fire in moving car on Dholpur road, car riders ran into the village, police suspected that the car was stolen

मुरैना: धौलपुर रोड पर चलती कार में लगी आग, कार सवार गांव में भागे, पुलिस को आशंका चोरी की थी गाड़ी

Wed, 16 Feb 2022 03:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 03:11 PM IST
सार

मुरैना के नेशनल हाईवे-3 धौलपुर रोड पर देर रात को एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं। आग की लपटें देख दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
Morena: Fire in moving car on Dholpur road, car riders ran into the village, police suspected that the car was stolen
धौलपुर रोड पर देर रात को एक कार में अचानक आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना के नेशनल हाईवे-3 धौलपुर रोड पर देर रात को एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं। आग की लपटें देख दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हेतमपुर-बंधा गांव के बीच हाईवे पर एक लाल रंग कि स्विफ्ट कार जा रही थी। अचानक कार में आग लग गई। कार में सवार लोग कार से निकलकर भाग गए। इसके बाद कार बीच हाईवे पर धू-धू करके जलने लगी। कार में इतनी भीषण आग लगी थी कि हाईवे पर गुजर रहे दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए। लोगों के यह डर सताया कि कहीं कार की लपटें बगल में गुजर रहे वाहनों को अपनी चपेट में न ले लें। यह कार धौलपुर की तरफ से मुरैना की तरफ आ रही थी कार में आग लगने की सूचना जब सरायछोला थाना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय कार में कोई नहीं था। कार में सवार लोग भी गायब थे। फिलहाल पुलिस को इस बात पता नहीं है कि कार किसकी है। पुलिस को संदेह हो रहा है कि कार चोरी की है, क्योंकि कार के आगे-पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी।
विज्ञापन


पुलिस का संदेह इसलिए भी बढ़ रहा है कि मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आग लगने के बाद कार में सवार लोग पास के गांव की तरफ भाग गए और वापस लौट कर नहीं आए, अगर किसी लीगल व्यक्ति की कार होती तो वह सीधे पुलिस थाने जाता तथा शिकायत दर्ज कराता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस कार चालक व कार मालिक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed