फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   More than 12 people injured when the bus overturned on the highway in Sehore

Madhya Pradesh: भैंस को बचाने के चक्कर में हाईवे पर पलटी बस, पांच की हालत गंभीर

Sat, 23 Jul 2022 04:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 04:09 PM IST
सार

सीहोर में हाईवे पर बस पलटने से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। भैंस को बचाने के चक्कर में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस भोपाल से इंदौर जा रही थी।

विज्ञापन
More than 12 people injured when the bus overturned on the highway in Sehore
सीहोर में हादसे के दौरान हाईवे पर पलटी बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

भोपाल से इंदौर जा रही एक बस सीहोर जिले में भैंस को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि पांच को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल हुए पांचों को उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भोपाल से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस सोया चौपाल के पास हादसे का शिकार हुई। यहां अचानक एक भैंस झाड़ियों से निकल कर हाईवे पर बस के सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में बस पलट गई। बस में सवार 20 से 25 लोगों में से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के जरिए घायलों को उपचार के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आठ यात्रियों को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। घायलों में सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मवेशी आए दिन हाईवे पर हादसे का कारण बनते है। वर्षा आते ही पशु पालक अपने मवेशियों को घर से बाहर भगा देते है, जो सड़कों पर विचरण करने के साथ ही झुंड बनाकर हाईवे पर भी बैठ जाते हैंं। इससे जहां वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहींं, आए दिन इनसे हादसे भी हो रहे है। जिनमें लोगों को जान तक गंवानी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed