फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   modi started fasal bima yojna in MP

पीएम मोदी ने शुरू की फसल बीमा योजना

Thu, 18 Feb 2016 04:58 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
modi started fasal bima yojna in MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के सीहोर में किसान मेले के दौरान बहुप्रतिक्षित फसल बीमा योजना की शुरूआत की। इस दौरान कुछ किसानों को उन्होंने फसल योजना का लाभ भी दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग मोदी को किसान विरोधी कहते हैं वो लोग भी इस योजना पर सवाल उठाने का साहस नहीं कर पाएंगे।

सरकार की यह योजना किसानों की कई समस्याओं का हल कर देगी। किसान बीमा योजना के अंतर्गत अगर फसल बोने के बाद बारिश या किसी अन्य वजह से खराब हो जाती है तो उसके लिए किसानों को बीमा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिवराज सिंह सरकार की जमकर तारीफ की

modi started fasal bima yojna in MP

पीएम ने दावा किया अगर अकेले एक किसान का भी नुकसान होता है तो उसे भी बीमा का लाभ मिलेगा। इसलिए मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप इस योजना का लाभ उठाएं जल्द से जल्द इसमें भागीदार बनें।

इससे पूर्व मोदी ने कहा कि, मैं मध्य प्रदेश के किसानों का दर्शन करने के लिए आया हूं उनका नमन करने के लिए आया हूं। शिवराज सिंह सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए काफी कुछ किया है। इसलिए यहां किसानों और सरकार ने मिलकर एतिहासिक उत्पादन किया है।

लगातार कम बारिश और सूखे से किसानों को जूझना पड़ रहा है इसके बावजूद भी किसान उत्पादन पर ज्यादा असर पड़ने नहीं दे रहे हैं। कृषि उत्पादन के क्षेत्र में चार साल तक श्रेष्ठता पुरस्कार जीतना वाकई काबिलेतारीफ है।

डेढ़ फीसदी प्रीमियम पर मिलेगा बीमा का लाभ

modi started fasal bima yojna in MP

स्टार्ट अप इंडिया कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि मोदी ने कहा कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना अब वक्त की जरूरत बन चुका है लेकिन जरूरी है कि पुरानी पंरपराओं के साथ प्रौद्योगिकी का तालमेल किया जाए। जो हमने स्टार्ट अप इंडिया कार्यक्रम शुरू किया है वो केवल आईटी सेक्टर के लिए नहीं है, यह कृषि क्षेत्र के लिए भी है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसान मेले में जिस फसल बीमा योजना की शुरूआत की है उसके तहत खरीफ की फसलों के लिए दो फीसदी और रबी की फसलों के लिए किसानों को डेढ़ फीसदी प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इसके बाद फसल के साथ किसी तरह की बर्बादी होने पर किसानों को बीमा का लाभ दिया जाएगा। यह योजना खरीफ सीजन से लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed