{"_id":"692adfd90d7b3fcdfa7377a65b3a2b69","slug":"modi-said-manmohan-to-update-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को अपडेट करें पीएम, हमने निभाया राजधर्म: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को अपडेट करें पीएम, हमने निभाया राजधर्म: मोदी
अमर उजाला, ग्वालियर
Updated Fri, 22 Nov 2013 04:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सलाह दी है कि वह अपने आपको अपडेट कर लें। उन्होंने कहा कि जयपुर में प्रधानमंत्री ने एक सीएम को राजधर्म निभाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
मोदी ने कहा, यू-टयूब पर एक वीडियो पड़ा है जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी एक सीएम को (नरेंद्र मोदी को) राजधर्म की बात को कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह यह भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने (नरेंद्र मोदी ने) राजधर्म निभाया भी है। मोदी ग्वालियर में फूलबाग मैदान पर भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा देश की जनता से किया था, लेकिन आज तक उस वादे को वह निभा नहीं सके हैं। देश में महंगाई और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों का मजाक उड़ा रही है। उनके प्लानिंग कमीशन के लोग कहते हैं कि 26 रुपये रोज कमाने वाला गरीब नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने जनता से पूछा कि क्या कोई 26 रुपये में पांच सदस्यों का घर चला सकता है। उन्होंने कहा कि 26 रुपये में तो तीन सौ ग्राम प्याज तक नहीं आती है।
