हेलीकॉप्टर रोकने पर बिफरे मोदी, जताई साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकॉप्टर रोकने के पीछे साजिश है, क्योंकि कांग्रेस को उनसे डर लगता है। विमान उड़े न उड़े लेकिन विरोधी इस बार सत्ता से जरूर उड़ जाएंगे। मुझे रैली करने से रोका जा रहा है। मोदी ने चुनाव आयोग से अपील की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए।
रीवा में भाजपा के उम्मीदवार जनार्दन मिश्रा के समर्थन में सभा में आए मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध किया जाता है लेकिन ऐसी घटिया हरकतें खतरनाक बात है।
यह लोकतंत्र के लिए घातक है। रीवा की सभा में उपस्थित लोगों से मोदी ने कहा कि उनकी इस सभा को नहीं होने देने के लिए उनका हेलीकॉप्टर रोका गया।
सभा में हुई देरी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मौके पर उपस्थित नहीं थे। शिवराज उस समय कटनी में संजय पाठक के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम कर रहे थे।
मोदी उसके पहले बरेली में सभा करके लौटे थे। खबर थी कि बरेली में उनका हेलीकॉप्टर अनुमति के संबंध में रोका गया था। उसके कारण भी नरेंद्र मोदी को इंतजार करना पड़ा था।
'देश में लहर चल रही है और इसमें मतदान बढ़ गया तो यह सुनामी में बदल जाएगी। इस सुनामी में किसी पार्टी के बचने की उम्मीद नहीं है। मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश ने बड़ी तरक्की की है। मध्य प्रदेश को भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर ला दिया है।'
हेलीकॉप्टर रोके जाने के कारण मोदी की सभा काफी देर से हुई। सभा में उपस्थित लोगों से माफी मांगते हुए मोदी ने कहा कि मुझे 300 सीटें जिताकर दीजिए। हमें पिछले दस साल से चल रही सरकार जैसी सरकार नहीं चाहिए।
