फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor girl of Jabalpur Madhya Pradesh sexual harassed by 24 people for pretext of making a model

मॉडल बनना चाहती थी मध्यप्रदेश की नाबालिग लड़की, अलग-अलग शहरों में 24 लोगों ने किया दुष्कर्म

Mon, 30 Sep 2019 10:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 30 Sep 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Minor girl of Jabalpur Madhya Pradesh sexual harassed by 24 people for pretext of making a model
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश का बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला सामने आने के बाद अब भोपाल में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जबलपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ भोपाल, गोवा और सूरत सहित अन्य शहरों में 24 लोगों ने दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


पीड़ित लड़की इस मामले में धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज करा चुकी है लेकिन आरोप है कि मामले में रसूखदार व करोड़पति लोगों के नाम सामने आने के बाद पुलिस कोई कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबा रही है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की मॉडल बनना चाहती थी। उसका संपर्क भोपाल में रहने वाली साक्षी नाम की महिला से हुआ। साक्षी ने पीड़िता को बताया कि उसका चयन एक रियलिटी शो में हो गया है और उसे भोपाल आने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग लड़की भोपाल आ गई तो साक्षी पोर्ट फोलियो बनवाने के बहाने उसे एक कालेज के मालिक के फार्म हाउस में ले गई। फार्म हाउस में मौजूद दद्दू नामक युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान साक्षी ने लड़की का वीडियो बना लिया। 

इसके बाद साक्षी अक्सर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की को भोपाल में रसूखदार व करोड़पति लोगों के फार्म हाउस में भेजती रही। साक्षी ने भोपाल के बाद लड़की को तीन महीने के लिए सूरत भेज दिया। सूरत से लौटने के कुछ दिन बाद साक्षी ने उसे गोवा में आकाश जायसवाल के पास भेज दिया।


इस तरह नाबालिग लड़की के साथ अलग-अलग शहरों में लगातार दुष्कर्म होता रहा। पीड़िता किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। मामले में जीआरपी जबलपुर ने पीड़िता के बयान भी दर्ज किए थे जिसमें उसने 24 लोगों के नाम बताए थे। बड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed